{"_id":"616c5486f78e3232914f4736","slug":"board-of-rajput-emperor-mihir-bhoj-put-up-in-bisahra-and-dhokalpura-village-grnoida-news-noi610904480","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिसाहड़ा और ढोकलपुरा गांव में लगाया राजपूत सम्राट मिहिर भोज का बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिसाहड़ा और ढोकलपुरा गांव में लगाया राजपूत सम्राट मिहिर भोज का बोर्ड
विज्ञापन
दादरी तहसील क्षेत्र के गांव बिसाहड़ा में लगाया गया सम्राट मिहिर भोज का बोर्ड। संवाद।
- फोटो : Grnoida
जारचा। दादरी के मिहिर भोज कॉलेज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा के अनावरण के दौरान उत्पन्न हुआ विवाद अभी शांत नहीं हुआ है। इस बीच गांवों में सम्राट मिहिर भोज के बोर्ड लगाने का सिलसिला तेज होता जा रहा है। राजपूत साठा चौरासी का प्रवेश द्वार माने जाने वाले गांव बिसाहड़ा और पास स्थित ढोकलपुरा गांव के गेट पर शनिवार को लक्ष्मणवंशी राजपूत सम्राट मिहिर भोज प्रतिहार का बोर्ड लगाया गया। वहीं राजपूत समाज सोमवार को साठा चौरासी के गांव सपनावत से हापुड़ के धौलाना तक यात्रा निकालेगा। सोशल मीडिया पर इसका खूब प्रचार किया जा रहा है। माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनावों में यह बड़ा मुद्दा बन सकता है।
इसी 22 सितंबर को दादरी में मुख्यमंत्री के प्रतिमा अनावरण से पहले ही शिलापट्ट पर सम्राट मिहिर भोज की नाम के आगे गुर्जर लिखे जाने करणी सेना ने विरोध करना शुरू कर दिया था। उसके विरोध में प्यावली गांव में पंचायत कर करणी सेना ने एडीसीपी दादरी नितिन कुमार को ज्ञापन सौंपा था। विरोध होने पर शिलापट्ट से 21 सितंबर को गुर्जर शब्द हटा दिया गया था। 22 सितंबर की सुबह गुर्जर समाज के लोगों ने गुर्जर शब्द हटाने का विरोध किया। अनावरण के दौरान गुर्जर शब्द हटाने से के बाद गुर्जर समाज के लोगों ने भाजपा नेताओं पर इसका आरोप लगाते हुए चिटहेरा गांव के मंदिर में महापंचायत की थी। इसमें राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, यूपी से गुर्जर समाज के नेता और सामाजिक संगठन गणमान्य लोगों ने शिरकत की। उसके बाद सूरजपुर में पंचायत में 151 सदस्यों की कमेटी का गठन किया। 1 अक्तूबर को समिति के सदस्यों ने बैठक के बाद मुख्यमंत्री और अन्य भाजपा नेता समाज के सामने माफी मांगने की बात कही थी। इसके लिए 30 अक्तूबर का समय दिया गया था। इसके बाद से गांव-गांव में सम्राट मिहिर भोज के बोर्ड लगाने का सिलसिला शुरू हो गया है।
गिझौड़ गांव में आज लगाया जाएगा बोर्ड
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। करणी सेना के नोएडा महानगर महासचिव ठाकुर संग्राम सिंह चौहान ने बताया कि सोमवार को नोएडा के गिझौड़ गांव में सम्राट मिहिर भोज का बोर्ड लगाया जाएगा। इस पर क्षत्रिय सम्राट भी लिखा जाएगा। इस दौरान करणी सेना की टीम वहां मौजूद रहेगी। रविवार करणी सेना की टीम बिसाहड़ा गांव पहुंची थी। बोर्ड लगाने के बाद मौके पर आतिशबाजी की गई।