Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Blue chip companies will get land near the airport, a state-of-the-art hospital will be built

Noida News: एयरपोर्ट के पास ब्लूचिप कंपनियों को मिलेगा भूखंड, बनेगा अत्याधुनिक अस्पताल

Sat, 05 Jul 2025 11:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Blue chip companies will get land near the airport, a state-of-the-art hospital will be built
हाथरस अर्बन सेंटर के लिए भी कंसल्टेंट की होगी नियुक्ति, मंत्री ने की यीडा के कार्यों की समीक्षा
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास अत्याधुनिक अस्पताल बनेगा। यहां देश-विदेश की बड़ी (ब्लूचिप) कंपनियों को प्राथमिकता के तौर पर जमीन दी जाएगी। कंपनियों को एफडीआई स्कीम में एंकर यूनिट स्थापित करने के लिए भी वरीयता दी जानी है। यह जानकारी शनिवार को प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी की समीक्षा बैठक में यमुना प्राधिकरण (यीडा) के अधिकारियों ने दी।
मंत्री ने औद्योगिक भूखंड लेने के बाद जो आवंटी निर्माण शुरू नहीं कर रहे उसने कार्ययोजना भी मांगने को कहा। प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने प्रस्ताव रखा कि एयरपोर्ट के पास स्टेट ऑफ द आर्ट हॉस्पिटल होना चाहिए। इसके लिए सहमति मंत्री ने दे दी है। अब यीडा इस पर कार्ययोजना पर काम शुरू करेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्राधिकरण हाथरस में अर्बन सेंटर विकसित करेगा। इसके लिए कंसल्टेंट के चयन को टेंडर प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। मंत्री ने मेडिकल डिवाइस पार्क और इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर, ईएमसी 2.0 में भी किए गए कामों की समीक्षा की। ईएमसी करीब 206 एकड़ में 485 करोड़ रुपये खर्च कर विकसित होना है। इस दौरान सचिव औद्योगिक विकास विभाग प्रांजल यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का प्रस्ताव तैयार, 1.32 लाख को मिलेगा रोजगार
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए 45,148.41 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार है। पहले 43,750 करोड़़ रुपये लक्ष्य दिया गया था। इससे 280 परियोजनाओं पर काम हो सकेगा। 1,32,663 लोगों को रोजगार भी मिलेगा। सभी परियोजनाओं को एलओआई जारी कर दिए गए हैं। प्राथमिकता के आधार पर इनको जमीन उपलब्ध कराने के लिए मंत्री ने निर्देश दिया।
इन परियोजनाओं पर भी हुई बात
सेमीकंडक्टर : मंत्री ने बताया कि सेक्टर-28 में करीब 28 एकड़ में फॉक्सकॉन और एचसीएल संयुक्त उपक्रम के रूप में सेमीकंडक्टर यूनिट लगाने जा रही हैं। भारत सरकार से इसकी अनुमति भी मिल चुकी है। गुजरात और असम के बाद यूपी तीसरा राज्य है, जहां सेमीकंडक्टर का निर्माण होगा। हीरानंदानी समूह की कंपनी भी 125 एकड़ में सेमीकंडक्टर परियोजना लगाएगी। इसकी अनुमति राज्य सरकार से उन्होंने मांगी है।
फिनटेक सिटी : यीडा फिनटेक सिटी भी बसाने की योजना पर काम कर रहा है। यहां बैंक, वित्तीय संस्थाओं को भूखंड आवंटित किए जाएंगे। इसके लिए मुंबई और बंगलुरू में स्टेक होल्डर बैठकें भी हो चुकी हैं। करीब 350 एकड़ में पीपीपी मॉडल पर यह परियोजना विकसित होनी है। टाॅय पार्क, अपैरल पार्क, फर्नीचर पार्क, हैंडीक्राफ्ट पार्क जैसी परियोजनाओं की भी समीक्षा मंत्री ने की।

हेरीटेज सिटी: हेरीटेज सिटी के रूप में मथुरा-राया अर्बन सेंटर पर काम शुरू हो चुका है। एनएचएआई से प्रस्तावित एक्सप्रेसवे के रूट में भी आंशिक बदलाव करने की मांग की गई है। तीन साल में इस अर्बन सेंटर का विकास कार्य पूरा हो जाएगा। आगरा अर्बन सेंटर के लिए पिछले दिनों स्टेकहोल्डर संग बैठक में आए सुझावों पर काम कराने के लिए भी मंत्री ने निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed