फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Blow the jewelry-cash out of the car by pretending to have a flat tire

टायर पंचर होने का झांसा देकर कार से जेवर-नकदी उड़ाए

Sat, 13 Mar 2021 02:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
Blow the jewelry-cash out of the car by pretending to have a flat tire
नोएडा। ठक-ठक गिरोह के बदमाशों ने एक बार फिर शहर में दस्तक दी है। बदमाशों ने टायर पंचर होने का झांसा देकर एक कार से जेवर और नकदी से भरा बैग उड़ा लिया। यह घटना सेक्टर-60 स्थित एचसीएल कंपनी के पास हुई। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गौड़ सिटी-2 ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासी के. रामासुब्रमण्यम बुधवार को अपनी कार से दिल्ली से आ रहे थे। जब उन्होंने सेक्टर-60 स्थित एचसीएल की तरफ से यू-फ्लेक्स की तरफ टर्न लिया तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने कार के टायर की तरफ इशारा कर पंचर होने की बात बताई। वह बदमाशों के झांसे में आ गए और कार रोककर टायर देखने लगे। तभी बदमाशों ने कार में पीछे की सीट पर रखा उनकी पत्नी का बैग उठा लिया और फरार हो गए। बैग में पांच हजार रुपये, सोने व हीरे के जेवर समेत अन्य महत्वपूर्ण कागजात थे। कोतवाली सेक्टर-58 के प्रभारी अनिल कुमार राजपूत ने बताया कि इस घटना को ठक-ठक गिरोह के बदमाशों ने अंजाम दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

दिल्ली से आकर करते हैं वारदात
ठक-ठक गिरोह के बदमाशों का ठिकाना दिल्ली के मदनगीर इलाके में है। वहां इन बदमाशों को ट्रेंड किया जाता है। ये बदमाश दिल्ली से नोएडा व अन्य शहरों में जाकर इस तरह की वारदात करते हैं। नोएडा में मार्केट व सोसाइटी के पास सक्रिय रहते हैं। गुलेल से कारों के शीशे तोड़कर भी चोरी की वारदात करते हैं। पिछले महीने इस गिरोह के एक बदमाश को कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed