Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   BLOs to verify 18.65 lakh voters from today

Noida News: बीएलओ 18.65 लाख मतदाताओं का आज से करेंगे सत्यापन

Mon, 03 Nov 2025 09:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 09:49 PM IST
विज्ञापन
BLOs to verify 18.65 lakh voters from today
-जिला प्रशासन ने पूरी की तैयारी, करीब 40 लाख गणना प्रपत्रों का होगा वितरण
विज्ञापन

-हर मतदाता का गणना प्रपत्र भरना जरुरी, 4 दिसंबर तक चलेगा विशेष अभियान
-जिले की तीनों विधानसभा में है कुल 1868 बूथ, सभी जगह बीएलओ होंगे तैनात
माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। जिले की तीनों विधानसभा में आज से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरू होगा। अभियान के तहत बीएलओ घर-घर जाकर 18.65 लाख मतदाताओं को सत्यापन करेंगे। हर मतदाता को गणना प्रपत्र दिया जाएगा। वो भरकर जमा कराना होगा। अगर मतदाता घर पर नहीं मिलेगा तो बीएलओ कम से कम तीन बार घर पर जाकर तलाश करेगा। वहीं मतदाता या उसके पिता व अन्य परिजन का नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची में होगा तो गणना प्रपत्र में उसकी भी जानकारी देनी होगी।


भारत निर्वाचन आयोग के आदेश पर जिले में 4 नवंबर (आज) से विधानसभा की मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान शुरू होगा। 28 अक्तूबर से 3 नवंबर के बीच बीएलओ को प्रशिक्षण देने के साथ गणना प्रपत्रों का प्रकाशन कराया गया। करीब 40 लाख प्रपत्र प्रिंट करवाएं गए है। आज से बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। जिले की तीनों विधानसभा नोएडा, दादरी और जेवर में कुल 18.65 लाख मतदाता है। अफसरों ने बताया कि हर मतदाता को गणना प्रपत्र दिया जाएगा और उसे भरने का तरीका समझाया जाएगा। 4 दिसंबर से पहले वितरण और भरकर वापस जमा करवाना होगा। हर बीएलओ को एक दिन में कम से कम 50 मतदाताओं का सत्यापन करना होगा। इसका रिकॉर्ड मोबाइल एप्लीकेशन पर भी भरना होगा।
विज्ञापन

--------------------
पहली बार में जरूरी नहीं वर्ष 2003 की जानकारी देना
अफसरों ने बताया कि गणना प्रपत्र में मतदाता का नाम, फोटो, इपिक नंबर समेत कुछ जरुरी जानकारी होगी। बाकी जानकारी मतदाता को भरनी होगी, लेकिन प्रपत्र में दो और बॉक्स है। अगर मतदाता का नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची में है तो उसकी जानकारी देनी होगी। अगर उसका नहीं है, लेकिन उसके पिता या अन्य किसी परिजन का है तो उसकी जानकारी देनी होगी। वर्ष 2003 की मतदाता सूची की जानकारी देना भी जरुरी नहीं है, लेकिन अगर सत्यापन में जरुरत पड़ी तो फिर नोटिस जारी कर मतदाता से जरुरी दस्तावेज मांगे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
नाम जोड़ने व त्रुटियों ठीक करने का भी होगा काम
अफसरों ने बताया कि गणना प्रपत्र भरने के अलावा अगर मतदाता को अपना नाम जुड़वाना है या फिर त्रुटियों को ठीक कराना है तो फिर वो फार्म 6 या 8 भर सकते है। नाम काटने की प्रक्रिया गणना प्रपत्र से होगी। जो अपात्र होंगे, उनका नाम निकाल दिया जाएगा।

-------------------
आखिरी बार वर्ष 2003 में हुआ था एसआईआर
यह पहला मौका नहीं है कि मतदाता सूची का एसआईआर हो रहा है। इससे पहले सात बार एसआईआर हो चुका है। आखिरी बार वर्ष 2003 में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण किया गया था। यहीं कारण है कि वर्ष 2003 की मतदाता सूची में मतदाता का स्वयं का नाम या किसी परिजन के नाम की जानकारी मांगी जा रही है।

---------------------
अब एक बूथ पर होंगे 1200 मतदाता
अपर जिलाधिकारी वित्तीय एवं राजस्व अतुल कुमार ने बताया कि अभी तक 1500 मतदाताओं पर एक बूथ बनाया जाता था, लेकिन अब आयोग ने 1200 मतदाताओं पर एक बूथ बनाने का आदेश दिया है। मतदाता की संख्या के आधार पर नए बूथ बनाए गए है। 189 नए बूथ बने है। अभी बूथों की संख्या 1868 है जो अब बढ़कर 2057 हो जाएगी। दादरी में 112, जेवर में 33 और नोएडा में 44 नए बूथ बनेंगे। मतदाता सूची के मैपिंग करने का काम 50 प्रतिशत पूरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed