फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   BJP's resolution letter will be a symbol of people's aspirations: Bidhuri

भाजपा का संकल्प पत्र जन आकांक्षाओं का प्रतीक होगा : बिधूड़ी

Fri, 20 Dec 2024 09:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 09:14 PM IST
विज्ञापन
BJP's resolution letter will be a symbol of people's aspirations: Bidhuri
अब नहीं सहेंगे, बदलकर रहेंगे के संदेश के साथ चुनाव में उतरेगी भाजपा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का संकल्प पत्र जन आकांक्षाओं और व्यापक जनभागीदारी का प्रतीक बनेगा। ‘अब नहीं सहेंगे, बदलकर रहेंगे’ के संदेश के साथ दिल्ली में सरकार बदलने और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का संकल्प लेकर भाजपा चुनाव मैदान में उतरेगी। संकल्प पत्र समिति के संयोजक व सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी।

बिधूड़ी ने बताया कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के नेतृत्व में वरिष्ठ नेताओं और युवाओं को सम्मिलित कर एक संकल्प पत्र समिति गठित की गई है। अब तक समिति की छह बैठकें हो चुकी हैं और जन संवाद के आधार पर 1,04,322 सुझाव एकत्र किए गए हैं। सुझाव मोबाइल वैन, ईमेल, व्हाट्सएप और बैठकों के माध्यम से प्राप्त हुए। तीन सप्ताह तक चलने वाले इस जनसंवाद अभियान के तहत भाजपा ने आरडब्ल्यूए, व्यापारिक संगठनों, शिक्षकों, डॉक्टरों, सफाई कर्मियों और विभिन्न समाजों के साथ 40 से अधिक बैठकें कीं। इसके अलावा प्रजा फाउंडेशन और संघ परिवार से जुड़े 24 विभागों के सुझाव भी लिए गए हैं। महिलाओं ने वर्तमान सरकार की फ्री बस योजना को छलावा है, क्योंकि सड़कों पर बसों की संख्या नगण्य है। जल बोर्ड, सीवर, पानी, बिजली, प्रदूषण, शिक्षा, और स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित समस्याओं पर भी जनता ने असंतोष व्यक्त किया है। भाजपा की संकल्प पत्र समिति 22 दिसंबर को सुझाव अभियान समाप्त करेगी और प्राप्त सुझावों के आधार पर संकल्प पत्र तैयार करेगी। इसमें डॉ. हर्षवर्धन, विजय गोयल, सतीश उपाध्याय, मीनाक्षी लेखी और अन्य वरिष्ठ नेताओं का अनुभव शामिल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed