फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   BJP's challenge, the struggle will continue till Kejriwal goes to jail

Noida News: भाजपा की चुनौती, केजरीवाल के जेल जाने तक जारी रहेगा संघर्ष

Thu, 27 Apr 2023 07:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 07:45 PM IST
विज्ञापन
BJP's challenge, the struggle will continue till Kejriwal goes to jail
मुख्यमंत्री आवास के सौंदर्यीकरण के मामले में सांसदों सहित अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

डॉ. हर्षवर्धन ने कहा- दुनिया के सबसे बेईमान और भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं केजरीवाल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री आवास के सौंदर्यीकरण में कथित सरकारी धन के दुरुपयोग के खिलाफ भाजपा ने लगातार दूसरे दिन विरोध दर्ज कराया। भाजपा ने चुनौती दी है कि अरविंद केजरीवाल के जेल जाने तक संघर्ष जारी रहेगा। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री निवास के पास एकजुटता दिखाते हुए भाजपा सांसदों सहित अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रतीकात्मक रूप से मंच पर महलनुमा फोटो लगाया गया और सामने मुख्यमंत्री के चेहरे का मुखौटा पहने एक व्यक्ति को बिठाकर विरोध जताया गया।
इस मौके पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि आप सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। जल बोर्ड घोटाला, बिजली सब्सिडी, डीटीसी, कच्चे कमरे बनवाने में घोटाला किया गया व अब बंगले की मरम्मत करवाने में एक और घोटाला कर केजरीवाल ने सभी हदें पार कर दी हैं। मुख्यमंत्री के इशारे पर ही हवाला कारोबारियों के साथ सत्येंद्र जैन ने भ्रष्टाचार किया। भ्रष्टाचार में लिप्त मुख्यमंत्री जल्द ही जेल जाएंगे। उनके जेल जाने तक भाजपा का संघर्ष जारी रहेगा। दिल्ली को लूटने वाले गजनवी और गोरी का जो हाल हुआ, वही एक दिन दिल्ली की जनता केजरीवाल का करेगी। वहीं, सांसद डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि जब पूरी दिल्ली कोरोना के खौफ से कांप रही थी तो केजरीवाल घर से किसी भी अस्पताल को देखने तक नहीं गए, क्योंकि वह अपना बंगला बनवाने में व्यस्त थे। दुनिया के सबसे बेइमान, झूठे और धोखेबाज मुख्यमंत्री के खिलाफ हमें संकल्प लेना होगा कि जब तक वे इस्तीफा नहीं देंगे, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन

एक-एक पर्दा 8 लाख रुपये का लगवाया : मनोज तिवारी
सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि हम भाजपा के सिपाही हैं और हम कट्टर ईमानदार होने का सर्टिफिकेट नहीं बांटते, बल्कि हम ईमानदारी से जनता की सेवा करने में विश्वास रखते हैं। केजरीवाल ने अपने राजमहल में एक-एक पर्दा 8 लाख रुपये में लगवाया है, लेकिन हमारे घर में लगे पर्दे की कीमत मात्र 225 रुपये हैं। दिल्ली को लूटने का काम मुख्यमंत्री ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महल पर 45 करोड़ खर्च डाले : विजय गोयल
पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने कहा कि जिस तरह से केजरीवाल सरकार में आने से पहले कहते थे कि मुझे गाड़ी नहीं चाहिए, सुरक्षा नहीं चाहिए, बंगला नहीं चाहिए, लेकिन आज उन्होंने अपने महल की मरम्मत में 45 करोड़ रुपये खर्च कर डाले। बच्चों की सौगंध लेने वाले केजरीवाल कांग्रेस का समर्थन लेने से पीछे नहीं हटे। प्रदेश महामंत्री कुलजीत चहल, दिनेश प्रताप सिंह व हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि जनता की गाढ़ी कमाई के रुपये राजमहल में लगाने वाले मुख्यमंत्री ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया है। शराब घोटाला किया। अब राजमहल के मरम्मत का भ्रष्टाचार भी उजागर हो गया है। भ्रष्टाचार का नतीजा है कि दो-दो मंत्री तिहाड़ जेल की शोभा बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article