फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   BJP's protest at the district headquarters of Congress

कांग्रेस के जिला मुख्यालय पर भाजपा का विरोध-प्रदर्शन

Sat, 18 Sep 2021 11:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
BJP's protest at the district headquarters of Congress
BJP's protest at the district headquarters of Congress
नूंह। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा किसानों को लेकर दिए गए बयानों से खफा जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुग्राम स्थित कांग्रेस के जिला मुख्यालय पर विरोध-प्रदर्शन कर धरना दिया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र पटेल ने कहा कि अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री से जो इस्तीफा दिया है, उससे कांग्रेस का चेहरा बेनकाब हो गया है। कांग्रेस कुछ तथाकथित किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर देश का माहौल खराब करने पर तुली हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का असली चेहरा देश की जनता के सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने तथाकथित किसानों को यूपी और हरियाणा में आंदोलन करने के लिए उकसाया था। कांग्रेस और उसके नेता तथाकथित किसानों के बलबूते देश में अराजकता फैलाने का काम कर रहे हैं। पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह इस बात का संकेत दे रही है कि कांग्रेस का देश में कोई जनाधार नहीं बचा है। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि जब से पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनी है तभी से ही वहां भ्रष्टाचार, सुनियोजित सरकारी लूट, अराजकता, बलात्कार और दहशतगर्दी का माहौल पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों पर देश और किसानों को गुमराह करने वाली कांग्रेस के पास असल में कोई मुद्दा नहीं है, जिसे भुना सकें। कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री अनर्गल बयान देकर देश के माहौल को खराब करना चाहते हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर जिला प्रभारी समय सिंह भाटी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जाहिद हुसैन, नौक्षम चौधरी, जिला महामंत्री दलबीर सिंह, युवा नेता ताहिर हुसैन सहित मेवात भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

नूंह कांग्रेस कार्यालय पर भाजपा ने नहीं किया प्रदर्शन
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ के आह्वान पर प्रदेश के 21 जिलों में पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ कांग्रेस कार्यालयों पर शनिवार को प्रदर्शन किया गया। वहीं, नूंह में कांग्रेस मुख्यालय पर कोई भी भाजपा कार्यकर्ता प्रदर्शन करने की हिम्मत नहीं जुटा सका। भाजपा नूंह के जिलाध्यक्ष नरेंद्र पटेल सहित अन्य भाजपा नेताओं ने नूंह की बजाए गुरुग्राम में जाकर विरोध जताया। जबकि, प्रदेश अध्यक्ष ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने के आदेश दिए थे। कांग्रेस विधायक दल के उपनेता एवं नूंह से कांग्रेस विधायक आफताब अहमद के जिले से बाहर होने के कारण कांग्रेस कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कार्यालय पर सुबह से ही जुट गए और उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता मुमताज, दीन मोहम्मद रोजका मेव मौजूद रहे। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र पटेल ने बताया कि नूंह में कांग्रेस का कोई जिला मुख्यालय नहीं है। इसलिए उन्होंने नूंह की बजाए गुरुग्राम में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed