{"_id":"6207da33fe246f14a55ed9f3","slug":"bjp-s-booth-president-was-murdered-for-property-compensation-noida-news-noi631923398","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपत्ति-मुआवजे के लिए हुई थी भाजपा के बूथ अध्यक्ष की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपत्ति-मुआवजे के लिए हुई थी भाजपा के बूथ अध्यक्ष की हत्या
विज्ञापन
रबूपुरा के गांव मिर्जापुर में बूथ अध्यक्ष की हत्या के खुलासे के बाद पुलिस हिरासत में आरोपी पत्नी
- फोटो : Grnoida
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा/रबूूपुरा। गांव मिर्जापुर में भाजपा के बूथ अध्यक्ष वीरपाल उर्फ पप्पन (44) की हत्या पत्नी नेहा ने प्रेमी दनकौर निवासी मुकेश और उसके दो साथियों निलौनी गांव के भूदेव शर्मा व ककोड़ बुलंदशहर निवासी राजकुमार के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने शनिवार को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया।
डीसीपी अमित कुमार के अनुसार, वीरपाल का शव मतदान के दिन 10 फरवरी को घर में अधजली हालत में मिला था। आरोपियों ने संपत्ति व मुआवजा हड़पने के लिए वारदात अंजाम दी थी। तीन आरोपियों ने वीरपाल के हाथ-पैर पकड़े और पत्नी ने मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था। इसके बाद गला दबाकर हत्या की गई और रजाई में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इससे पहले वीरपाल बुधवार को परिवार के साथ रिश्तेदारी में शादी के कारण भात देने गए थे। वह रात करीब 10 बजे लौटे थे। उन्हें सुबह मतदान केंद्र पर पहुंचना था, लेकिन सुबह उनके नहीं पहुंचने पर अन्य कार्यकर्ता घर पहुंचे तो अधजला शव बरामद हुआ। हालांकि, नेहा ने भी पुलिस को कॉल कर घटना की जानकारी दे दी थी। वीरपाल के भाई करनपाल ने नेहा व उसके साथियों पर शुक्रवार को हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था।
जल्द ही मिलने वाला था यमुना प्राधिकरण से मुआवजा
डीसीपी ने बताया कि वीरपाल के चार भाई हरियाणा में रहते हैं। वीरपाल का नेेहा से वर्ष 2008 में विवाह हुआ था और तीन बच्चे हैं। शादी के बाद नेहा दनकौर में खरीदारी करने जाती थी। इसी दौरान उसकी पहचान कपड़े की दुकान पर काम करने वाले मुकेश कुमार उर्फ सोनू से हुई और फिर संबंध बन गए। चार साल पहले दो बच्चों के साथ नेहा घर छोड़कर मुकेश के साथ दनकौर में रहने लगी। वीरपाल का एक मकान बल्लभगढ़ हरियाणा में है। उसे अपनी भूमि का यमुना प्राधिकरण से मुआवजा भी मिलने वाला था। नेहा उसे कॉल कर संपत्ति बच्चों के नाम करने का दबाव बना रही थी, लेकिन वीरपाल ने यह कहकर इनकार कर दिया था कि वह संपत्ति भाइयों व संबंधियों को देगा। इसके बाद नेहा ने मुकेश के साथ मिलकर वारदात की साजिश रच दी थी।
विज्ञापन
भूदेव को 50 हजार व राजकुमार को दिए 5 हजार रुपये
नेहा के कहने पर मुकेश ने साथी भूदेव को 50 हजार व राजकुमार को 5 हजार रुपये देकर वारदात में शामिल कर लिया। नेहा को वीरपाल के भात के लिए जाने की जानकारी थी। वीरपाल की गैर मौजूदगी में ही नेहा आरोपियों के साथ घर में पहुंच गई। वीरपाल के सोने के बाद राजकुमार ने उसके हाथ पकड़े, मुकेश व भूदेव ने पैर पकड़े और नेहा ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद मुकेश ने गला दबाकर हत्या कर दी। फिर आग लगाकर आरोपी भाग गए। आरोपी बाहर से घर के दरवाजे-सीढ़ी का कुंडा लगाकर गए थे।
सीरियल से आइडिया लेकर फ्लाइट मोड में छोड़े थे मोबाइल
वारदात को अंजाम देने से पूर्व आरोपियों ने क्राइम सीरियल व फिल्मों से आइडिया लेकर मोबाइल फ्लाइट मोड और स्विच ऑफ कर एक स्थान पर छोड़ दिए थे। इससे पहले वीरपाल ने नेहा का नंबर ब्लॉक कर दिया था तो वह अन्य नंबरों से संपत्ति बच्चों के नाम करने के लिए उसे कॉल करती थी। एक बेटी वीरपाल के पास रहती थी, लेकिन भात पर जाने से पहले वह उसे अपने परिचित के घर छोड़ गया था और रात में देरी से लौटने के कारण उसे घर नहीं लेकर आया था। आरोपी बाइक से वारदात के लिए गए थे। पुलिस ने दनकौर स्थित एक दुकान से बाइक, भूदेव से 32 हजार रुपये और राजकुमार से 1410 रुपये बरामद किए हैं।