फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   BJP is hell-bent on destroying democracy: Kejriwal

लोकतंत्र को खत्म करने पर तुली भाजपा : केजरीवाल

Thu, 11 Sep 2025 07:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 07:30 PM IST
विज्ञापन
BJP is hell-bent on destroying democracy: Kejriwal
नई दिल्ली।
विज्ञापन

आप ने जम्मू-कश्मीर में भाजपा सरकार पर लोकतंत्र का गला घोंटने का आरोप लगाया है। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि सांसद संजय सिंह को श्रीनगर के सरकारी गेस्ट हाउस में पुलिस ने बाहर निकलने से रोक दिया। यह भाजपा की बौखलाहट का परिणाम है। भाजपा लोकतंत्र को खत्म करने पर तुली है। जनता की आवाज दबाई जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला को भी संजय सिंह से मिलने नहीं दिया गया। यह अघोषित आपातकाल है। वहीं, आतिशी ने कहा कि भाजपा डरी हुई है और विपक्ष के नेताओं को कैद कर रही है। संजय सिंह श्रीनगर में विधायक मेहराज मलिक की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस और धरना करना चाहते थे लेकिन उन्हें गेस्ट हाउस में ही कैद करवा दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed