फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   BJP candidate does election campaign in various villages

कांग्रेस राज में लोगों को झूठे मुकदमों में फंसाया गया : जाकिर हुसैन

Sat, 19 Oct 2019 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
BJP candidate does election campaign  in various villages
नूंह। भाजपा प्रत्याशी जाकिर हुसैन ने शुक्रवार को विधानसभा के गांव सलंबा, संगेल, अड़बर आकेड़ा व टांईं में जनसभाएं आयोजित की। इस दौरान ग्रामीणों ने भाजपा नेता का फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। गांव संगेल में उन्हें चांदी का मुकुट देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर भाजपा नेता ने कहा कि पूर्व से ही वह उनके परिवार क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करते रहे हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में जिले की हर छोटी बड़ी मांग को विधानसभा में उठाकर पूरा कराया था। आगे भी वह क्षेत्र की मांगों को उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों के प्यार व आशीर्वाद से उन्हें कई बार विधायक बनने का मौका मिला। लेकिन वह विपक्ष में रहे। फिर भी उन्होंने बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित कई क्षेत्रों में विकास कार्य किए। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में लोगों को थानों के चक्कर नहीं काटने पड़े। जबकि पूर्व के कांग्रेस राज में लोगों को झूठे मकदमों में फंसकार उनको प्रताड़ित किया जाता था। आगे भी लोगों के लिए वह निष्पक्ष रूप से कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मनोहर सरकार ने पिछले पांच सालों में सबका-साथ, सबका विकास के नारे पर काम किया है। आज सभी वर्ग के लोग भाजपा की सरकार से खुश हैं। सभी जिलों में समान विकास हुआ है। प्रदेश के मुख्यमंत्री एक बहुत ही ईमानदार मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने सभी लोगों को एक साथ लेकर चलने का काम किया है। इस दौरान नूंह विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी विष्णु उजीना चुनाव मैदान से हट गए हैं। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार को अपना समर्थन देकर उनके चुनाव प्रचार में लग गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed