फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   BJP calling Purvanchalis as Rohingyas, getting votes cut: Kejriwal

पूर्वांचलियों को भाजपा बता रही रोहिंग्या, कटवा रही वोट : केजरीवाल

Fri, 20 Dec 2024 08:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 08:51 PM IST
विज्ञापन
BJP calling Purvanchalis as Rohingyas, getting votes cut: Kejriwal
आप संयोजक का आरोप, भाजपा ने पूर्वांचलियों के अधिकार छीनने की रची साजिश
विज्ञापन

10 वर्षों में दिल्ली सरकार ने पूर्वांचलियों को दिया दिल्ली में सम्मानजनक जीवन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में वोट कटने का मामला शांत होता नहीं दिख रहा है। आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को फिर इस मामले में भाजपा पर हमला बोला। आप संयोजक व पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेसवार्ता में आरोप लगाया कि साजिश के तहत भाजपा पूर्वांचल से ताल्लुक रखने वाले दिल्ली के मतदाताओं के वोट रोहिंग्या व बांग्लादेशी बताकर कटवा रही है। इसके खिलाफ पूरी दिल्ली में अभियान चलाया जाएगा।
भाजपा दिल्ली में पूर्वांचलियों के अधिकार छीनना चाहती है, जबकि आप सरकार ने बीते 10 सालों में पूर्वांचल समाज के लोगों को सम्मानजनक जीवन देने का काम किया है। पूर्वांचल के लोगों ने अपने खून-पसीने से दिल्ली के निर्माण में योगदान दिया है और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा इस समाज के लोगों को रोहिंग्या कह रहे हैं। यह पूरे पूर्वांचल समाज के खिलाफ साजिश है। भाजपा ने दिल्ली में पूर्वांचल समाज को उजाड़ने की साजिश रची है। यहां यूपी और बिहार से बहुत लोग आते हैं। उन्हें या तो नौकरी की तलाश रहती है या पढ़ाई के लिए आते हैं। यह लोग दिल्ली की 1797 कच्ची कॉलोनियों में रहते हैं। यहां इनकी संख्या 80-90 फीसदी के बीच है। केजरीवाल ने दावा किया कि आप सरकार ने 1,650 कच्ची कॉलोनियों में पानी की पाइपलाइन डाली हैं। दस हजार किलोमीटर की सड़कें और गलियां बनवाई हैं, लेकिन अब भाजपा नए सिरे से पूर्वांचल के लोगों के वोट काटकर उजाड़ने का काम कर रही है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इसके लिए बाकायदा संसद में बयान दिया है।
विज्ञापन

इधर, आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि हम अपने देश में ही घुसपैठिए हो गए हैं। यूपी, बिहार और पूर्वांचल वाले जो 40-40 साल से दिल्ली में रह रहे हैं, उन्होंने परिश्रम और मेहनत कर दिल्ली को बनाया है। आप पूर्वांचल कॉलोनियों में जाएगी और वहां भाजपा अध्यक्ष का अपमानजनक वीडियो दिखाएगी। आप ने यूपी-बिहार के लोगों को सबसे ज्यादा टिकट देने का काम किया। वहीं, वरिष्ठ नेता अवध ओझा ने कहा कि 1995 में उनका परिवार संगम विहार इलाके में रहता था। जब आप सरकार आई तो इन बस्तियों की हालत सुधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article