फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   BJP afraid of elections: Chautala

चुनाव से डरती है भाजपा : चौटाला

Fri, 26 Nov 2021 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
BJP afraid of elections: Chautala
पुन्हाना/नूंह। पूर्व मुख्यमंत्री एवं इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला शुक्रवार को मेवात के नूंह, नगीना, पुन्हाना में कई कार्यक्रमों में शिरकत शिरकत करने पहुंचे। उन्होंने नूंह के खेडला गांव में एक शादी समारोह में शिरकत की। वहीं, पुन्हाना के हरियाणा-राजस्थान सुनहेड़ा बॉर्डर पर 11 महीने से धरने पर बैठे किसानों की हौसला अफजाई के लिए पहुंचे। चौटाला गांव नीमखेड़ा में इनेलो के कार्यकर्ता सरपंच इलयास और गांव काटपुरी में विधायक एवं पूर्व मंत्री मोहम्मद इलयास के पौत्र की मृत्यु के बाद परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।
विज्ञापन

ओमप्रकाश चौटाला ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आज संविधान दिवस है और आज ही के दिन किसानों के धरने को एक साल पूरा हो गया है। देश के अलग-अलग क्षेत्रों और एलानाबाद में हुई करारी चुनावी हार से सरकार को मजबूर होकर झुकना पड़ा और तीन कृषि कानून वापस लिए, भाजपा सरकार को किसानों की बाकी मांगे भी माननी पड़ेंगी तभी वे धरने से उठेंगे।
विज्ञापन

चौटाला ने कहा भाजपा चुनावों से डरती है इसलिए उन्होंने एलानाबाद का चुनाव काफी टाला। अब हरियाणा में पंचायत चुनाव डर से नहीं करा रही है। वहीं गुरुग्राम में नमाज पढ़ने के लेकर किए जा रहे विरोध पर कहा कि कुछ लोग नहीं चाहते कि देश में भाईचारा कायम रहे। इस मौके पर विधायक मोहम्मद इलयास, पूर्व विधायक हबीबुर्रहमान, इनेलो जिला अध्यक्ष सुभान खां, जावेद ऐडवोकेट, नूरूल हसन, तसलीम एडवोकेट, आमीन जिला पार्षद, इब्राहीम पहलवान, रणजीत नंबरदार, मौलाना रफीक, सुलेमान कुरैशी सहित काफी प्रमुख लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगीना में उन्होंने कहा कि राज बदलने पर हुड्डा, खट्टर और दुष्यंत को सरकारी धनराशि का दुरुपयोग करने की रिकवरी भरनी पड़ेगी। वो यह न समझें कि शेर बूढ़ा हो गया है मैं अब भी सवा शेर हूं। बड़कली चौक पर हल्काध्यक्ष मोहम्मद इकबाल जलालपुर की ओर से आयोजित सभा को उन्होंने संबोधित किया। कहा कि भविष्य में हिंदू-मुस्लिम, सिख, ईसाई और प्रत्येक तबके से ताल्लुक रखने वाले युवाओं को नौकरियां मिलेंगी। इस मौके पर इनेलो जिलाध्यक्ष सुभान खान, हलकाध्यक्ष मोहम्मद इकबाल, पूर्व चेयरमैन खुर्शीद, पूर्व सरपंच जबर खां, पूर्व हल्का प्रधान सद्दीक प्रधान, मोहम्मद अब्बास नगीना, जोन अध्यक्ष मुबारिक, अब्दुल शकूर, शौकत अली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed