फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Biometrics will now be ensured in government offices

सरकारी कार्यालयों में अब सुनिश्चित होगी बायोमेट्रिक

Thu, 07 Apr 2022 10:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Biometrics will now be ensured in government offices
नूंह। कोरोना महामारी के कारण पिछले दो साल से भी ज्यादा घर से काम किया गया। वर्क फ्रॉम होम कल्चर के कारण न सिर्फ प्राइवेट बल्कि कई सरकारी विभागों में भी घर से ही काम चल रहा था किंतु अब एक बार फिर व्यवस्था सामान्य होने लगी है तो काम भी ऑफलाइन मोड पर शुरू हो गया है। हरियाणा के सरकारी कार्यालयों में कोरोना को देखते हुए बायोमेट्रिक हाजिरी सिस्टम को बंद कर दिया गया था लेकिन अब एक बार फिर से सरकारी कार्यालयों में सरकार की ओर से आदेश जारी करते हुए बायोमेट्रिक हाजिरी सिस्टम को लागू किया है। उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि सरकार के आदेशों अनुसार अब मंगलवार से सभी सरकारी कार्यालयों में फिर से बायोमेट्रिक हाजिरी सिस्टम लागू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से इस दिशा में आदेश पारित कर दिए गए हैं, इसके अलावा जो बायोमेट्रिक मशीनें बंद पड़ी हैं उन्हें भी ठीक करवाते हुए संबंधित विभागाध्यक्ष को बायोमेट्रिक हाजिरी सुनिश्चित करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed