फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bike riding woman dies, husband injured in collision with dumper

Noida News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति घायल

Sat, 13 Sep 2025 01:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Bike riding woman dies, husband injured in collision with dumper
कानपुर। सेन पश्चिम पारा थानाक्षेत्र में शुक्रवार रात कानपुर सागर हाईवे पर बिनगवां मौरंग मंडी के पास आगरा से आ रहे बाइक सवार दंपती को डंपर ने टक्कर मार दी। जिसमें महिला की मौत हो गई। वहीं पति गंभीररूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

आगरा के हसन जहानपुर थाना बरहन निवासी सुरेश सिंह पत्नी शांति देवी(40) के साथ आगरा से बिधनू के कुल्हौली गांव अपनी ससुराल बाइक से आ रहे थे। शुक्रवार रात बिनगवां मौरंग मंडी के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से शांति देवी बाइक से उछल कर डंपर के पहिये की चपेट में आ गयी। जिसमे उनकी मौके पर मौत हो गई।वहीं पति सुरेश उछलकर हाईवे के किनारे गिरकर गंभीररूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक डंपर समेत मौके से भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पति को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ शांति के मायके में घटना की सूचना दी। भाई संग्राम सिंह ने बताया कि बहन पति के साथ अक्सर आगरा से बाइक पर ही आते रहते थे। सेन पश्चिमपारा थाना प्रभारी कुशलपाल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed