फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bike rider falls from elevated road due to collision with speeding vehicle

Noida News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से एलिवेटेड रोड से नीचे गिरा बाइक सवार

Wed, 25 Dec 2024 06:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2024 06:10 PM IST
विज्ञापन
Bike rider falls from elevated road due to collision with speeding vehicle
तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से एलिवेटेड रोड से नीचे गिरा बाइक सवार
विज्ञापन

- बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल, नीचे गिरे घायल युवक को दिल्ली किया गया रेफर

माय सिटी रिपोर्टर

नोएडा। एलिवेटेड रोड पर सेक्टर-53 के सामने तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक पर सवार एक युवक उछल कर नीचे गिर गया। जबकि दूसरा युवक भी घायल हो गया। मंगलवार देर रात हुए हादसे में घायल दोनों युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एलिवेटेड रोड से नीचे गिरे युवक की हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मूल रूप से मिजोरम निवासी पॉल (25) और पाओ बेग थांग सेक्टर-70 में रहते हैं। मंगलवार रात दोनों बाइक से उत्तम नगर दिल्ली जा रहे थे। सेक्टर-53 के पास उनकी बाइक की गति धीमी हुई तभी पीछे से आ रहे किसी चार पहिया वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। बाइक के पीछे बैठे पॉल उछलकर एलिवेटेड रोड से नीचे गिर गए और पाओ बेग एलिवेटेड रोड पर गिरकर घायल हो गए। एसीपी शैव्या गोयल का कहना है कि इस घटना में दोनों घायलों का इलाज चल रहा है और टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में पता लगाया जा रहा है। इसके लिए सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन


गूगल मैप लगाते समय हुआ हादसा

पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला कि दोनों दोस्त बाइक से सेक्टर-70 की तरफ से जा रहे थे। सेक्टर-70 बिजली घर के सामने एलिवेटेड रोड के ऊपर पाॅल पीछे बैठकर मोबाइल में उत्तम नगर का लोकेशन लगाने लगे। इस दौरान बाइक की गति धीमी हो गई। इसके बाद सड़क हादसा हुआ। पुलिस की जांच में यह जानकारी सामने आ रही है कि जिस वाहन ने बाइक में टक्कर मारी। उसकी स्पीड बहुत अधिक थी। जबकि सर्दी के मौसम में एलिवेटेड रोड के लिए वाहनों की रफ्तार कम की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हुए हैं हादसे

4.8 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रोड पर पहले भी इस तरह के हादसे हुए हैं। कुछ साल पहले सेक्टर-53 के सामने ही तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी थी। इसमें युवक बाइक के साथ ही नीचे गिर गया था। इसमें युवक की मौत हो गई थी। यह घटना सेक्टर-18 से सेक्टर-60 की तरफ जाने वाले रास्ते पर हुई थी। 2 महीने पहले ही कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवती एलिवेटेड रोड के पिलर पर फंस गई थी।

कृष्ण बिश्नोई, सीनियर फार्मेसी ऑफिसर

कृष्ण बिश्नोई, सीनियर फार्मेसी ऑफिसर

कृष्ण बिश्नोई, सीनियर फार्मेसी ऑफिसर

कृष्ण बिश्नोई, सीनियर फार्मेसी ऑफिसर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed