फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bike Boat scam : Remand of three accused including Sanjay Bhati extended for five days

बाइक बोट फजीवाड़ा : संजय भाटी सहित तीन आरोपियों की पांच दिन की रिमांड बढ़ी

Sat, 04 Dec 2021 08:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
Bike Boat scam : Remand of three accused including Sanjay Bhati extended for five days
ग्रेटर नोएडा। बाइक बोट फर्जीवाड़े में मुख्य आरोपी संजय भाटी समेत तीन लोग राजस्थान पुलिस की हिरासत में हैं। जयपुर के मुुहाना थाने में दर्ज केस में पुलिस ने तीनाें की सात दिन की रिमांड पर लिया था, लेकिन आरोपियों ने अभी और पूछताछ की जानी है।
विज्ञापन

राजस्थान पुलिस को फरार पत्नी दीप्ति बहल के संबंध में संजय भाटी ने बताया है कि मैं जेल में बंद हूं, पत्नी कहां है इसकी जानकारी नहीं है। ऐसे में मुहाना थाने में दर्ज एक अन्य केस में पूछताछ के लिए पुलिस ने शनिवार को अदालत से फिर रिमांड मांगी तो अदालत ने 9 दिसंबर तक इसे बढ़ा दिया।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह राजस्थान पुलिस जिला कारागार से संजय भाटी, राजेश भारद्वाज और विजय कसाना को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गई थी। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर सात दिन का रिमांड लिया था। अधिवक्ता प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोपियों ने रिमांड पर अपने उन खातों व संपत्ति के संबंध में जानकारी दी है, जिन्हें जांच एजेंसियां सीज व जब्त कर चुकी हैं, जबकि राजस्थान पुलिस केस में दीप्ति व अन्य आरोपियों का पता और फर्जीवाड़े से खरीदी गई ऐसी संपत्ति की जानकारी जुटाना चाहती है, जो अभी जब्त नहीं की गई है। इस कारण फिर से पांच दिन का रिमांड लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed