फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greater Noida Lift Accident: 4 Dead after Lift Falls in Amrapali’s under Construction

ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन बिल्डिंग में पैसेंजर लिफ्ट गिरी, चार मजदूरों की मौत, पांच घायल

Fri, 15 Sep 2023 01:23 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 15 Sep 2023 01:23 PM IST
सार

Greater Noida Lift Falls News: ग्रेटर नोएडा में एक मूर्ति के पास निर्माणाधीन बिल्डिंग में बड़ा हादसा है। हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई है। जबकि पांच घायल हैं। 

विज्ञापन
Greater Noida Lift Accident: 4 Dead after Lift Falls in Amrapali’s under Construction
Greater Noida Lift Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा हुआ है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के ड्रीम वैली प्रोजेक्ट में निर्माणाधीन साइट पर लिफ्ट गिरने से बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हैं। इसके साथ ही ग्रेटर नोएडा सीईओ एनजी रवि और जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा जिला अस्पताल पहुंचे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बिसरख कोतवाली इलाके में अमरपाली के ड्रीम वैली प्रोजेक्ट में शुक्रवार सुबह निर्माण दिन साइट पर लिफ्ट गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां पर उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


घटना के बाद डीएम मनीष कुमार और ग्रेटर नोएडा सीईओ रवी कुमार एनजी ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था का जाएजा लिया और कहा इस मामले में जो भी दोषी है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ड्रीम वैली प्रोजेक्ट को एनबीसीसी बनवा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर निर्माण का काम चल रहा था। मजदूरों को ऊंचाई पर ले जाने और नीचे लाने वाली ट्रॉली गिरने से हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि ट्रॉली में  मजदूर मौजूद थे, तभी ऊपर से कोई सामान ट्रॉली लिफ्ट पर गिर गया। जिससे वह टूट गई। सस्पेंशन वायर टूटने की वजह से यह हादसा हुआ है।

मृतकों की पहचान बिहार के रहने वाले इस्ताक, अरुण,   विपोत मंडल, आरिस के रूप में हुई है। घायलों की पहचान अशुल,अब्दुल, कुलदीप, कैफ और अरबाज के रूप में हुई है।
 

ड्रीम वैली प्रोजेक्ट दो फेज में है। एक में लो राइज और दूसरे में हाईराइज है। जहां हादसा हुआ है वो हाइराइज है। यहां करीब 9000 फ्लैट बनने हैं। करीब 1500 फ्लैट पर दिवाली तक कब्जा देने की तैयारी है। बताया जा रहा है कि उन्हीं टावर की लिफ्ट गिरी है। 

ग्रेटर नोएडा में आम्रपाली बिल्डर्स की निर्माणाधीन साइट पर लिफ्ट गिरने पर डीएम मनीष वर्मा ने कहा कि चार लोगों की मृत्यु हुई है। पांच लोगों की हातल गंभीर है। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। मौके पर टीम मौजूद है। घटना की जांच जारी है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed