फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bhavya Pratap defeated boxer from Maharashtra in the semi-finals

Noida News: भव्य प्रताप ने सेमीफाइनल में महाराष्ट्र के बॉक्सर को हराया

Tue, 12 Aug 2025 08:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 08:51 PM IST
विज्ञापन
Bhavya Pratap defeated boxer from Maharashtra in the semi-finals
सादोपुर के बॉक्सर का रजत पक्का, अब स्वर्ण पर निगाहें
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में चल रही राष्ट्रीय सब-जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जिले के बॉक्सर भव्य प्रताप का मंगलवार को भी शानदार प्रदर्शन जारी रहा। लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीतने से बॉक्सर केवल एक कदम दूर है। बॉक्सर ने सेमीफाइनल मुकाबले में जबरदस्त पंच लगाते हुए महाराष्ट्र के बॉक्सर को पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। फाइनल में उसका सामना सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के बॉक्सर के साथ होगा। इससे पहले भी भव्य ने 2024 में ग्रेटर नोएडा में आयोजित हुई राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। वहीं, बालिका वर्ग में इप्शा मेहता ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।


मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम व जेपी ग्रीन्स स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रही चौथी राष्ट्रीय बालक व बालिका सब-जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में मंगलवार को सेमीफाइनल में मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में 80 से अधिक मुकाबले खेले गए। बालक वर्ग में भव्य प्रताप ने 67-70 किग्रा भार में महाराष्ट्र के बॉक्सर जय किशन को पहले राउंड में ही पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया है।भव्य की एकतरफा जीत पर कोच व परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव प्रवेश बैसोया का कहना है कि जेएसबी अकादमी में कोच प्रमोद कुमार से बॉक्सिंग की बारीकियां सीखने वाले मुक्केबाज भव्य ने फाइनल में पहुंच कर रजत पदक पक्का कर लिया है। अब उसकी नजर की फाइनल में जीत हासिल कर स्वर्ण पदक पर हैं। वहीं, मलकपुर स्टेडियम में बालिका वर्ग में हुए मुकाबलों में जिले की इप्शा मेहता ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। सेमीफाइनल में हरियाणा की बॉक्सर राधिका शर्मा के पंच के आगे इप्शा बेबस नजर आई। वह मलकपुर स्टेडियम में कोच ज्योति नागर से बॉक्सिंग के गुर सीखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed