{"_id":"69ff31d6798d7e26700a0caa","slug":"barua-academy-won-the-trophy-in-the-ground-football-tournament-grnoida-news-c-1-noi1095-4259767-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ग्राउंड फुटबॉल टूर्नामेंट में बरुआ अकादमी ने जीती ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ग्राउंड फुटबॉल टूर्नामेंट में बरुआ अकादमी ने जीती ट्रॉफी
विज्ञापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-78 ग्राउंड में आयोजित ग्राउंड फुटबॉल टूर्नामेंट में नोएडा स्टेडियम की बरुआ फुटबॉल अकादमी ने चैंपियनशिप अपने नाम की। बरुआ फुटबॉल अकादमी ने स्ट्रांग कॉसमॉस को 1-0 हराकरा ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। बरुआ फुटबॉल अकादमी से शरांश ने पहला और मैच का एकमात्र गोल किया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम ने बेहतरीन खेल, अनुशासन और शानदार टीमवर्क का प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट में 11 टीमों के 150 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया। कोच और अधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। टूर्नामेंट में बेस्ट गोलकीपर रौनक सिसोंधिया, बेस्ट डिफेंडर आनंद वर्मा और बेस्ट कोच का अवार्ड क्रिशना बरमन को दिया गया। सेमीफाइनल मुकाबले में बरुआ फुटबॉल अकादमी ने डिंपल क्लब को 2-0 से हराया था।