फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Banarasi, chiffon and printed sarees are in great demand in the market.

Noida News: बाजार में बनारसी, शिफान व प्रिंटेड साड़ियों की धूम

Tue, 25 Nov 2025 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Banarasi, chiffon and printed sarees are in great demand in the market.
भदौरा बाजार स्थित दुकान पर साड़ी की खरीददारी करती महिला। संवाद - फोटो : रामपुर मथुरा के दुर्गापुर तौल केंद्र पर खड़ी ट्रालियां।
गाजीपुर। सहालग के कारण साड़ी की दुकानों पर डिजाइनर साड़ियों का कलेक्शन देखने को मिल रहा है। महिलाएं साड़ियों की खरीदारी कर रही हैं। सबसे अधिक बिक्री बनारसी, शिफान व प्रिंटेड साड़ियों की हो रही है। नगर के नवाबगंज, झंडातर, नखास, महाजनटोली, गांधीपथ, लालदरवाजा, मिश्रबाजार, महुआबाग, स्टेशन रोड, सिंचाई विभाग चौराहा आदि जगहों पर साड़ी की दुकानें सजी हुई हैं। साथ ही ग्रामीण अंचलों के रौजा, जंगीपुर, बिरनो, मरदह, मुहम्मदाबाद, भांवरकोल, महराजगंज, नंदगंज, सैदपुर, बहरियाबाद, सादात, भीमापार, दुल्लहपुर, हंसराजपुर, जखनिया, सादात, रेवतीपुर, भदौरा, गहमर, बारा, दिलदारनगर, जमानिया आदि स्थानों पर साड़ियों की दुकानों पर नई-नई वेरायटी देखने को मिल रही है। महिलाएं पेपर सिल्क, बनारसी, शिफॉन, जिमीचू, प्रिंटेड साड़ियों की खरीदारी अधिक कर रही हैं। बाजार में शिफान साड़ी 500 से 1500, बनारसी 2,000 से 10,000, सिल्क साड़ी 800 से 2,500, पेपर सिल्क साड़ी एक हजार से तीन हजार व प्रिंटेड साड़ियां 450 से 4500 रुपये तक में बिक रही हैं। नगर के महुआबाग के साड़ी व्यवसायी विनय गुप्ता व स्टेशन रोड के साड़ी विक्रेता शिव मोदनवाल ने बताया कि सहालग के कारण साड़ियों की बिक्री बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed