फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Autos in Noida will be metered and arbitrary fares will not be charged

Noida: नोएडा में ऑटो से सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर, अब लगेंगे मीटर, नहीं वसूल सकेंगे मनमाना किराया

Sun, 15 Mar 2026 09:10 PM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: Akash Dubey Updated Sun, 15 Mar 2026 09:10 PM IST
सार

जिले में दस हजार ऑटो में मीटर लगेंगे। शिकायतों के बाद निगम ने यह निर्णय लिया है। अब चालक मनमाना किराया नहीं वसूल पाएंगे। यात्रियों से अतिरिक्त किराया नहीं लिया जाएगा।

विज्ञापन
Autos in Noida will be metered and arbitrary fares will not be charged
टैक्सी - फोटो : AI Generated Image

विस्तार

सवारी को अब किराये के लिए झिक-झिक नहीं करनी पड़ेगी। सड़कों पर दौड़ने वाले दस हजार ऑटो में अब मीटर लगेंगे। मीटर में दर्शाए गए बिल का सवारी को भुगतान करना होगा। इससे कोई नोकझोंक की स्थिति नहीं बनेगी। न ही ऑटो चालक मनमाना किराया वसूल सकेंगे। लगातार प्राप्त हुई शिकायतों के आधार पर निगम ने यह निर्णय लिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

जिले में 18 हजार ऑटो पंजीकृत हैं, इनमें से अब तक केवल आठ हजार ऑटो में ही मीटर लगाए गए हैं, बाकी ऑटो बिना मीटर के ही दौड़ रहे हैं। न तो संबंधित विभाग की ओर से इन पर कार्रवाई की जाती है, न ही चालक मीटर लगवा रहे हैं। मीटर न लगा होने से चालक मनमाना किराया भी वसूल रहे हैं। चालक अब ऐसा नहीं कर पाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जिन ऑटो में मीटर नहीं लगा है उनमें भी मीटर लगाने का फैसला लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, विभाग ऑटो एसोसिएशंस को अपने ऑटो में मीटर लगवाने के लिए बोला गया है। तीन वर्ष पहले जिलाधिकारी ने सभी ऑटो में मीटर लगवाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन ऑटो चालकों ने किराया बढ़ाए जाने तक मीटर लगवाने से इन्कार कर दिया था। इसके बाद संबंधित विभागों के साथ हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जब किराया बढ़ा दिया जाएगा उसके बाद सभी चालक ऑटो में मीटर लगवा लेंगे।

विज्ञापन

नहीं वसूला जाएगा अतिरिक्त किराया
नोएडा ऑटो रिक्शा चालक एसोसिएशन के अध्यक्ष लाल बाबू ने बताया कि सभी ऑटो चालकों को मीटर लगवाने के लिए कह दिया गया है। चालकों ने मीटर भी लगवाना शुरू कर दिया है। इस बात का भी खास ख्याल रखा जा रहा है कि किसी भी यात्री से अतिरिक्त किराया न वसूला जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed