फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Auto Expo: Now the game of oil is over, this time a large number of hybrid vehicles have been launched

Auto Expo : अब तेल का खेल खत्म, इस बार बड़ी संख्या में लांच हुए हैं हाइब्रिड वाहन

Sun, 15 Jan 2023 06:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा मनोज कुमार, ग्रेटर नोएडा
मनोज कुमार, ग्रेटर नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 15 Jan 2023 06:17 AM IST
सार

ऑटोमोबाइल कंपनियां पेट्रोल-डीजल से चलने वाले वाहनों को अगले कुछ साल में अलविदा कह देंगी। ऑटो एक्सपो में ज्यादातर कंपनियाें ने इलेक्ट्रिक, हाइड्रोजन और हाईब्रिड वाहनों पर फोकस किया है। इस बार 83 वाहनों को लांच किया गया है, जिसमें 50 से अधिक इलेक्ट्रिक, हाइड्रोजन और हाईब्रिड श्रेणी के हैं।

विज्ञापन
Auto Expo: Now the game of oil is over, this time a large number of hybrid vehicles have been launched
Tata Motors Auto Expo 2023 - फोटो : Tata Motors

विस्तार

ऑटोमोबाइल कंपनियां पेट्रोल-डीजल से चलने वाले वाहनों को अगले कुछ साल में अलविदा कह देंगी। ऑटो एक्सपो में ज्यादातर कंपनियाें ने इलेक्ट्रिक, हाइड्रोजन और हाईब्रिड वाहनों पर फोकस किया है। इस बार 83 वाहनों को लांच किया गया है, जिसमें 50 से अधिक इलेक्ट्रिक, हाइड्रोजन और हाईब्रिड श्रेणी के हैं। कई कंपनियों ने इथेनॉल से चलने वाले वाहनों को भी इजाद किया है। टोयोटा, एमजी, मारुति, हुंडई, टाटा के अलावा दोपहिया वाहन निर्माता कंपनियों ने ई-वाहनों को बाजार में उतारा है। 

विज्ञापन


सड़कों पर अगले पांच साल में पेट्रोल-डीजल के करीब 40 से 50 फीसदी वाहन ही नजर आएंगे। चूंकि करीब दो साल पहले तक सीएनजी कार का डेढ़ से दो रुपये प्रति किलोमीटर का खर्च आता था, जो बढ़कर तीन से चार रुपये हो गया है। पेट्रोल कार पर पहले पांच से 10 रुपये प्रति किलोमीटर का खर्च आता था। तेल के दाम बढ़ने पर खर्च बढ़कर अब 12 से 15 रुपये हो गया है। तेल के दाम बढ़ने पर कंपनियों ने हाईब्रिड कारें बाजार में उतारनी शुरू कर दी हैं। इन कारों में पेट्रोल इंजन के साथ बैट्री भी लगाई जा रही है। यह कारें बैटरी से स्टार्ट से होती हैं। कुछ तो थोड़ी दूर तक बैट्री से ही चलती हैं। जबकि कुछ कारें 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक बैट्री से चलती हैं और अधिक गति होने पर पेट्रोल पर आ जाती हैं। 
विज्ञापन


एमजी मोटर लाएगी पहली हाइड्रोजन फ्यूल सेल एसयूवी
एमजी मोटर ने अपनी पहली हाइड्रोजन फ्यूल सेल एसयूवी यूनिक-7 को अनव्हील किया है। एमजी देश की तीसरी ऐसी कंपनी है, जो हाइड्रोजन कार लाएगी। इसके अलावा जेडएस मॉडल को पूरी तरह इलेक्ट्रिक कार बनाया है। जबकि अपनी ब्रांड हेक्टर कार को हाईब्रिड वर्जन के रूप में उतारा है। इसके अलावा एस्टर, ग्लोस्टर समेत कई अन्य कारों को स्मार्ट हाईब्रिड कार बनाकर बाजार में उतारा है। एमजी मोटर्स ने विश्व की पहली इलेक्ट्रिक एमपीवी लांच की है। कंपनी ने तीनों तरह के वर्जन लाकर साफ कर दिया है कि अगले कुछ समय में कंपनी पेट्रोल-डीजल के वर्जन को बाय-बाय कर सकती है। इसके अलावा कंपनी कई और तरह के विकल्प पर भी काम कर रही है। कंपनी के प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव बाबा ने भी कार की लांचिंग के समय कहा था कि अब समय बदल रहा है और उसी के अनुसार चलना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टाटा भी सीएनजी और इलेक्ट्रिक की तरफ बढ़ी
टाटा मोटर्स सीएनजी के साथ ही इलेक्ट्रिक कारों पर दांव लगाकर बाजार में धाक जमाने को तैयार है। इस बार तीन मॉडल प्रदर्शित किए हैं। हालांकि अभी इन कारों को बाजार में नहीं उतरा जाएगा। टाटा नेक्सन पहले से बाजार में अच्छी स्थिति में है। अब कंपनी ने पंच अल्ट्रोज को डबल सिलिंडर के साथ सीएनजी वर्जन में उतारकर ग्राहकों को लुभाने का काम किया है। कंपनी ने नई कार टाटा कर्व, अविन्या और टाटा हैरियर के इलेक्ट्रिक वर्जन को भी पेश किया है। 

किआ की कॉन्सेप्ट कार ईवी-9 पेश
किआ ने कॉन्सेप्ट कार ईवी-9 के साथ चौथी पीढ़ी की कॉर्निवल केए-4 पेश की है। ईवी-9 पूरी तरह इलेक्ट्रिक कार है। जिसको ई-जीएमपी प्लेटफॉर्म पर डेवलप किया है। इसके अलावा कंपनी ने हाइब्रिड तकनीक भी कारों में प्रयोग की है। कंपनी के अधिकारियों की माने तो अभी इलेक्ट्रिक की ओर काफी काम किया जाना है। चूंकि ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री अब पूरी तरह इसी ओर चल दी है। समय की मांग भी यही है।

मारुति भी हाइब्रिड और इलेक्टि्रक वाहन उतारने में आगे आई
मारुति सुजुकी ने कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक एसयूपी ईवीएक्स लांच की है। हालांकि इस कार को कंपनी साल-2025 में बाजार में उतारेगी। जबकि इस बार कंपनी ने अपनी सबसे प्रिय कार वैगनआर को इथेनाॅल में उतार दिया है। इसके अलावा हाईब्रिड अर्टिगा और ब्रिजा भी लांच की है। जबकि फुल हाईब्रिड/बैट्री वाली ग्रांड विटारा को लांच किया है।

इलेक्टि्रक सेडान बीवाईडी सील भी भारतीय बाजार में
बीवाईडी कंपनी ने लग्जरी इलेक्ट्रिक सेडान बीवाईडी सील को लांच किया है। बीवाईडी एटीटीओ 3 के लिमिटेड एडिशन को विशेष फॉरेस्ट ग्रीन शेड में पेश किया है। केवल 1200 गाड़ियां भारत में उपलब्ध होंगी। इस साल के आखिर में यह कार भारत में लांच होगी। टोयोटा कंपनी ने भी इस बार कई उत्पाद ऑटो एक्सपो में पेश किए हैं। इनमें बीजेडफारएक्स पूरी तरह इलेक्ट्रिक कार है  इसके अलावा हाईड्रोजन की मिराई और प्रियस कार पेश की है। दोनों ही कार अभी दूसरे देशों में चल रही हैं। जबकि कंपनी ने अर्बन क्रूजर, हाईराइडर, इनोवा हाईक्रॉस, कैमरी व वैलफायर को फुल हाईब्रिड तकनीक में उतारा है।

प्रयोग हुआ सफल तो बढ़ने लगा कारवां
हुंडई ने भी इस बार आयोनिक-5 ईवी कार लांच की है। हुंडई इससे पहले कोना कार भी लाई थी और यह लगभग सफल हो चुकी है। इसके बाद कंपनी ने आयोनिक कार को बाजार में उतारा है। इसमें बेहतरीन इंटीरियर और एक्सटीरियर के साथ नवीनतम तकनीक के साथ लांच किया है। इसके अलावा कंपनी ने कई अन्य कारों को हाइब्रिड के रूप में तैयार किया है।

मोरिनी, चेतक हाथी, बयां कर रहे वाहनों की खूबी
ऑटो एक्सपो-2023 में कई वाहनों के नाम भी उनकी खूबियां बयां कर रहे हैं। किसी कंपनी ने वाहन की मजबूती तो किसी ने बेहतर फीचर दर्शाने के लिए आकर्षक नाम दिए हैं। किसी कंपनी ने अपने मॉडल का नाम विलुप्त हो चुके शक्तिशाली मैमथ हाथी तो किसी ने मोरिनी रखा है। पशु-पक्षियों से जुड़े वाहनों के मॉडल के नाम भी लोगों को खूब आकर्षित कर रहे हैं। वहीं, बजाज ने लंबे समय बाद नए ईवी स्कूटर के साथ दस्तक दी है और इसका टैग लाइन हैंडल विदाउट केयर रखकर लोगों का ध्यान खींचने का प्रयास किया है। 

छोटे हाथी को टक्कर देगा मैमथ हाथी
हेक्साल कंपनी ने मैमथ-एम के नाम से एक चार टायर का ऑटो लांच किया है। बाजार में टाटा कंपनी का ऐस छोटा हाथी के नाम से पहचान बना चुका है। विलुप्त हो चुके मैमथ हाथी के नाम पर चार पहियों के ऑटो का नाम रखकर कंपनी ने इसे अधिक ताकतवर दिखाने का प्रयास किया है। इस वाहन में स्पेस अधिक है। इससे ये अधिक सामान ढो सकेगा। इसमें आगे ऑटो के एक पहिये की जगह दो टायर देकर इसे पलटने से बचाने का दावा किया जा रहा है। ईवी वाहन कम खर्च में चलेगा। इसमें एक फर्स्ट एड बॉक्स भी दिया गया है। 

मेटल बॉडी के साथ पेश किया ईवी स्कूटर 
बजाज ने एक बार फिर बाजार में दस्तक देते हुए अपने चिरपरिचित चेतक मॉडल ईवी स्कूटर को लांच किया है। इसका टैग लाइन हैंडल विदाउट केयर दिया गया है। ईवी स्कूटर व स्कूटी अधिकांश प्लास्टिक बॉडी में उपलब्ध होते हैं। लेकिन चेतक की बॉडी मेटल की है। इसकी कीमत लगभग 1.50 लाख रुपये है। दावा किया गया है कि एक बार फुल चार्ज होने पर यह 90 किलोमीटर तक चल सकता है। 

एसी वाला ऑटो देगा कार का अनुभव
ओएसएम कंपनी ने एसी वाला म्यूज नाम से ई-ऑटो लांच किया है। इसकी बॉडी मेटल की है। इसमें सफर करने वाले लोगों को कार जैसा अनुभव होगा। इस ऑटो की कीमत चार से पांच लाख बताई गई है। एक बार चार्ज होने पर ये 100 किमी तक चल सकता है। सामान्य ऑटो में मामूली टक्कर होने पर भी सवारों को गंभीर चोट लगती है। लेकिन दावा किया जा रहा है कि इसकी मेटल और अधिक स्पेस वाली बॉडी सवारों को सुरक्षा व आराम देगी। 

एक लाख से अधिक दर्शक पहुंचे, पार्किंग में नहीं मिली जगह 

एक्सपो मार्ट में शनिवार को एक लाख से अधिक दर्शक कारों का दीदार करने पहुंचे। सुबह 10 बजे से ही दर्शकों का आना शुरू हो गया और इंडिया एक्सपो मार्ट के सभी गेटों पर प्रवेश को लेकर दर्शकों की लंबी लाइन लग गई। जो दोपहर दो बजे तक बरकरार रही। 

हालांकि लोगों को पार्किंग स्थल से एक्सपो मार्ट तक पैदल जाना पड़ा। पार्किंग स्थल भी गाड़ियों से भरे रहे और दोपहर बाद वहां जगह नहीं मिली। रविवार को ऑटो एक्सपो में डेढ़ लाख से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। ऑटो एक्सपो में प्रवेश को लेकर वाहनों की लंबी लाइन गेट नंबर दो तक पहुंच गई। यह लाइन शाम तक बनी रही। पार्किंग में दस हजार से अधिक वाहनों को खड़ा कराया गया। दोपहर बाद पार्किंग फुल होने पर लोगों ने नॉलेज पार्क स्थित कॉलेजों के बाहर सड़कों के किनारे वाहनों को खड़ा कर दिया। 

इस दौरान लोगों को काफी दूर तक पैदल चलना पड़ा। प्रवेश को लेकर सभी गेटों पर करीब 100 से 200 मीटर लंबी लाइन लग गई जो दोपहर दो बजे तक रही। ऑटो एक्सपो में आने को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिखा। सबसे अधिक भीड़ गाड़ियों के पवेलियन पर दिखी। मारुति सुजुकी और लेक्सस के पवेलियन में भीड़ अधिक रही। दिनभर में एक लाख से अधिक लोग एक्सपो में पहुंचे। कारों का दीदार करने के साथ दर्शकों ने खाने का भी स्वाद लिया। छुट्टी होने के कारण लोग परिवार के साथ भी पहुंचे।

निशुल्क पास को 400 रुपये में बेचा गया
ऑटो एक्सपो के आयोजकों की तरफ से प्रवेश के पास जारी किए गए थे जो निशुल्क थे। इन पास को एक्सपो मार्ट के बाहर ब्लैक में बेचा जा रहा था। एक पास को 400 रुपये में बेचने वाले लोग ऑटो एक्सपो के टिकट की कीमत अधिक होने का हवाला दे रहे थे। ऑटो एक्सपो में प्रवेश का टिकट 475 रुपये था। लोगों ने यह पास पैसा देकर खरीदा भी था।

एक्सपो मार्ट के बाहर रेंगते रहे वाहन
शनिवार को ऑटो एक्सपो में भीड़ उमड़ी थी। इस कारण एक्सपो मार्ट के बाहर दिन भर वाहन रेंगते रहे। शाम को पार्किंग स्थल के बाहर, एक्सपो मार्ट गोल चक्कर, यमुना प्राधिकरण के पास गोल चक्कर पर जाम की स्थित बनी रही। यातायात  की गति काफी धीमी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed