फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Auto Expo: Bike will start with QR code, scooter will run 125 km for Rs 20

Auto Expo : क्यूआर कोड से स्टार्ट होगी बाइक तो 20 रुपये में 125 किमी चलेगा स्कूटर

Sun, 15 Jan 2023 06:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा नवीन कुमार, ग्रेटर नोएडा
नवीन कुमार, ग्रेटर नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 15 Jan 2023 06:32 AM IST
सार

ऑटो एक्सपो में युवाओं ने अपने स्टार्टअप के जरिये नवीनतम तकनीक का प्रयोग कर नामी ऑटोमोबाइल कंपनियों को चुनौती दी है। ग्रेटर नोएडा के युवाओं ने एक स्कूटर तैयार किया है जो 20 रुपये के खर्च में 125 किलोमीटर की दूरी तय करेगा।

विज्ञापन
Auto Expo: Bike will start with QR code, scooter will run 125 km for Rs 20
काॅरिटं कंपनी का स्कूटर लॉन्च करते अधिकारी... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑटो एक्सपो में युवाओं ने अपने स्टार्टअप के जरिये नवीनतम तकनीक का प्रयोग कर नामी ऑटोमोबाइल कंपनियों को चुनौती दी है। ग्रेटर नोएडा के युवाओं ने एक स्कूटर तैयार किया है जो 20 रुपये के खर्च में 125 किलोमीटर की दूरी तय करेगा। साथ ही, स्कूटर का प्रयोग व्यावसियक और निजी रूप में किया जा सकेगा। वहीं, जोधपुर के दो भाईयों ने एक स्मार्ट बाइक तैयार की है जो मोबाइल एप्लीकेशन के क्यूआर कोड को स्कैन करने से स्टार्ट होगी। 

विज्ञापन


स्कूटर पर 16 से 30 लीटर का फ्रिज या 35 लीटर का बॉक्स रख सकते हैं
ग्रेनो वेस्ट के रहने वोल ऑटो मोबाइल इंजीनियर निशान कपूर ने अपने दोस्त मयूर मिश्रा के साथ मिलकर स्टार्टअप के तहत एक स्कूटर तैयार किया है। फरवरी 2020 में स्टार्टअप पर काम शुरू किया था। अब ऑटो एक्सपो में लांच किया है। निशान कपूर ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक सेक्टर इकोटेक-तीन में उनकी काॅरिटं कंपनी है। मध्यम वर्ग को ध्यान में रखकर स्कूटर तैयार किया गया है। इसकी कीमत करीब 1.25 लाख रुपये होगी। स्टार्टअप योजना के तहत सब्सिडी भी मिलेगी।
विज्ञापन


अधिकतम स्पीड 70 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी। स्पीड के तीन मोड 40, 50 और 70 किलोमीटर प्रति घंटा हैं। बैट्री की क्षमता 2.8 किलोवाट है। चार घंटे में बैट्री पूरी तरह चार्ज हो जाएगी। चार्जिंग में तीन यूनिट बिजली खर्च होगी, यानि करीब 20 रुपये की बिजली खपत होगी। स्कूटर 125 किमी की दूरी तय करेगा। स्कूटर पर 16 से 30 लीटर का फ्रिज या 35 लीटर का बॉक्स रख सकते हैं। स्कूटर का प्रयोग सुबह अखबर डालने, दूध की डिलिवरी में किया जा सकेगा। डिजाइन अच्छा होने के कारण परिवार के साथ भी घूमने में भी इसका प्रयोग किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह तैयार हुई स्मार्ट बाइक
जोधपुर के दो भाई वरुण देव और देवाशीष ने थ्री-डी डिजाइनिंग की पढ़ाई की है। उनके पिता श्यामलाल पनवार की ऑटो मोबाइल पार्ट्स की दुकान है। जबकि फूफा ऑटो मोबाइल मैकेनिक हैं। दोनों भाईयों ने स्टार्टअप पर काम शुरू किया और बाइक का डिजाइन तैयार किया। उनका डिजाइन पिता को पसंद आया। वो अपनी दुकान से बाइक के सभी स्पेयर पार्ट्स देने को तैयार हो गए।

पिता और बेटों की मेहनत को फूफा रामेश्वर ने स्मार्ट बाइक तैयार कर सफल बना दिया। इन तीनों की जुगलबंदी से तैयार स्मार्ट बाइक ‘’डिवोट’’ को ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया गया है, जो लोगों को काफी पसंद आ रही है। कंपनी के सीईओ वरुण देव व देवाशीष ने बताया कि यह इलेक्ट्रिक बाइक है जो एक बार चार्ज होने पर 200 किमी की दूरी तय करेगी। इसकी कीमत करीब 1.25 लाख रुपये होगी। अगस्त 2023 तक इसे बाजार में उतारा जाएगा।


बाइक की बैट्री करीब ढाई घंटे में चार्ज होगी,इसका डिजाइन सुपर बाइक की तरह है। बाइक अधिकतम 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकेगी। उन्होंने बताया कि बाइक में चॉबी नहीं होगी। मोबाइल एप्लीकेशन से बाइक ऑपरेट होगी। बाइक के डिजिटल मीटर पर एक बार कोड होगा जो एक बटन दबाने पर चालू होगा। उसके बाद एप्लीकेशन से उस बार कोड को स्कैन करने पर बाइक स्टार्ट होगी। एप्लीकेशन से ही बाइक बंद होगी। बाइक को चोरी नहीं किया जा सकता। मोबाइल एप्लीकेशन का आईडी व पासवर्ड होगा जो मालिक को बताया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed