कार के शौकीनों को विभिन्न फीचर्स के अलावा गाड़ियों की लंबाई और ऊंचाई सबसे अधिक लुभाती है। ऊंची और लंबी गाड़ी की बात करें तो ऑटो एक्सपो में ऐसी वाहनों की भरमार है। ऊंचाई के मामले में फोर्स की कस्टमाइज्ड गुरखा और लंबाई में 1959 मॉडल की विंटेज कार केडीलेक की सेडान डि विल्ले एवं विदेशों में अब भी दौड़ रही एमजी मोटर्स की जी-10 का कोई मुकाबला नहीं है। लोगों को इन तीनों कारों की ऊंचाई और लंबाई लुभा रही है। ऑटो एक्सपो में फोर्स ने गुरखा कार पेश की है। कंपनी इसे अप्रैल में बाजार में लांच कर सकती। वहीं, उसे ग्राहक की सुविधा के अनुसार कस्टमाइज्ड किया जा सकता है।
सेडान डि विल्ले
विंटेज कार में लोगों को सबसे अधिक 1959 मॉडल की केडीलेक कंपनी की सेडान डि विल्ले आकर्षित कर रही है। इसकी लंबाई जी-10 से भी अधिक है।
9 फीट ऊंची कस्टमाइज्ड गुरखा पथरीले रास्ते पर भरेगी फर्राटा
2 of 4
कस्टमाइज्ड गुरखा कार
- फोटो : Amar Ujala
ऑटो एक्सपो में फोर्स की कस्टमाइज्ड गुरखा कार की ऊंचाई लगभग 9 फीट है। वहीं, इसका दमदार लुक, बॉडी और डिजाइन लोगों को अपनी ओर खींच रही है। इसके टायर की लंबाई और चौड़ाई अन्य वाहनों से अधिक है। कंपनी के प्रतिनिधियों का कहना है कि कार की कीमत 14 लाख रुपये है। वहीं, इसे कस्टमाइज्ड कराने के हिसाब से कीमत में बढ़ोतरी होगी। फिलहाल गुरखा का ऑटो एक्सपो में पेश मॉडल जंगली, पहाड़ी और पथरीले रास्तों के लिए बनाया गया है। यह दुर्लभ रास्तों पर भी फर्राटा भर सकती है। वन विभाग या सेना के अधिकारी इसका प्रयोग कर सकते हैं। बताया गया है कि इसकी ऊंचाई और भी बढ़ाई जा सकती है। इसमें बीएस-6 इंजन के साथ पावर स्टीयरिंग, एयरकंडीशनर, अलॉयव्हील, फॉग लाइट और डबल एयर बैग दिए गए हैं।
एमजी मोटर्स की जी-10 कार है दमदार
3 of 4
एमजी मोटर्स ग्रुप की जी-10 कार
- फोटो : Amar Ujala
एमजी मोटर्स ग्रुप की जी-10 कार फिलहाल विदेश में दौड़ रही है। कंपनी ने इसे भी ऑटो एक्सपो में पेश किया है। जी-10 की लंबाई 5.84 मीटर और ऊंचाई लगभग पौने छह फीट है। यह नौ सीट वाली डीजल इंजन कार है। कंपनी भारत में इस गाड़ी को उतारेगी या नहीं, ये लोगों के फीडबैक पर निर्भर करेगा।
छोटे और बड़े ई-वाहन बने आकर्षण का केंद्र
4 of 4
ग्रेट वॉल मोटर्स की हॉवल
- फोटो : Amar Ujala
इस बार मिनी ई-स्कूटी से लेकर इलेक्ट्रिक बस तक ऑटो एक्सपो की शोभा बढ़ा रहे हैं। छोटे दोपहिया ई-वाहनों में डिलीवरी बॉय, फेरीवालों और छात्र-छात्राओं के लिए बनाई गई मिनी ई-स्कूटी के अलावा बैटरी से चलने वाली बस लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी है। कई कंपनियां अपनी ई-बस में एक से बढ़कर एक सुविधा दे रही है।