फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Authority will take action by identifying fraudsters

Noida News: धोखाधड़ी करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई कराएगा प्राधिकरण

Sat, 18 Mar 2023 11:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Mar 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Authority will take action by identifying fraudsters
धोखाधड़ी करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई करेगा प्राधिकरण
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में भू-माफिया और धोखाधड़ी करने वाले कुछ लोग सक्रिय हो गए हैं। यहां पर फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों को प्लाॅट दिलाने के नाम पर ठगी की जा रही है। ऐसे लोगों के खिलाफ प्राधिकरण ने रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है। अब प्राधिकरण ऐसे लोगों को चिह्नित करेगा जिन्होंने प्राधिकरण के लोगों को अपने बोर्ड या दस्तावेज पर लगा रखा है। उनके खिलाफ लोगों लोगों में भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की जाएगी।


यमुना प्राधिकरण की आवासीय स्कीम के दौरान भी कुछ लोगों के साथ धोखाधड़ी होने का मामला संज्ञान में आया था उस पर भी प्राधिकरण ने कार्रवाई की थी। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि उनकी ओर से समय-समय पर विज्ञापन और अन्य माध्यमों से लोगों को जागरूक किया जाता है। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रॉपर्टी डीलर या अन्य व्यक्ति को यमुना प्राधिकरण का अपनी वेबसाइट या किसी दस्तावेज एवं बोर्ड पर लोगों लगाने की अनुमति नहीं है। यदि ऐसा कोई काम करता है तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। ऐसे लोगों को चिह्नित करने का काम प्राधिकरण की ओर से शुरू कर दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed