{"_id":"68a74a80a60ba6ca530edab6","slug":"authority-will-spend-rs-78-crore-on-the-development-of-greno-grnoida-news-c-23-1-lko1064-72331-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ग्रेनो के विकास पर 78 करोड़ रुपये खर्च करेगा प्राधिकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ग्रेनो के विकास पर 78 करोड़ रुपये खर्च करेगा प्राधिकरण
विज्ञापन
- निर्माण के अलावा जलभराव और दूसरी दिक्कतों को दूर करने के लिए कराए जाएंगे 43 काम
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो में आमजन की दिक्कतों को दूर करने के लिए प्राधिकरण करीब 78 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसके लिए प्राथमिकता के आधार पर करीब 43 कामों की सूची भी प्राधिकरण ने तैयार की है। इन कामों में बिजली, सड़क, पार्क सुधार के अलावा जलापूर्ति और सीवर कही दिक्कतों को दूर करना शामिल किया गया है।
सीईओ एनजी रवि कुमार के आदेश पर सभी विभागों ने अपने यहां जरूरी कामों की सूची तैयार की थी। अब इन सभी कामों को कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। अधिकांश काम अगले महीने की शुरुआत में चालू भी हो जाएंगे। प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक निर्माण के कामों पर 53 करोड़ रुपये, बिजली से जुड़े काम जैसे स्ट्रीटलाइट पर 16 करोड़ रुपये, पार्क और ग्रीनबेल्ट में उद्यान के कामों पर पांच करोड़ रुपये, जलापूर्ति व सीवर से जुड़ी दिक्कतों पर चार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सीईओ का कहना है कि इन कामों में प्राथमिकता पर जनसमस्याएं हैं। ऐसे में अधिकारी भी इनको खुद अपनी निगरानी में कराएंगे।
प्रमुख रूप से ये काम शामिल
- बिसायच गांव के पास आरसीसी ड्रेन और सड़क सुधार
- सेक्टर-2 में सड़क सुधार और नाली बनाने का काम
- अलग-अलग आबादी में एलईडी स्ट्रीटलाइट की आपूर्ति
- जीबीयू के टी-प्वाइंट पर बने पंप हाउस का रखरखाव
- खेड़ी में आरसीसी नाला, इंटरलॉकिंग टाइल्स का काम
- चार मूर्ति से तिगरी चौक तक सड़क सुधार का काम
- सेक्टर-टेकजोन 7 में 80 मीटर रोड पर सड़क व नाला निर्माण
- अजायबपुर में रेलवे स्टेशन के पास रोड और नाले के निर्माण का काम