फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Authority to evaluate financial loss in builder projects

Noida News: बिल्डर परियोजनाओं में वित्तीय हानि का मूल्यांकन कराए प्राधिकरण-पीएसी

Fri, 12 Jul 2024 01:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Authority to evaluate financial loss in builder projects
बिल्डर परियोजनाओं में वित्तीय हानि का मूल्यांकन कराए प्राधिकरण
विज्ञापन

-नोएडा प्राधिकरण की परिसंपत्तियों पर सीएजी के उठाए सवाल पर पीएसी कर रही सुनवाई
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। लोकलेखा समिति (पीएसी) ने बिल्डर परियोजनाओं में हुई वित्तीय हानि का मूल्यांकन नोएडा प्राधिकरण को करने के निर्देश दिए। इस बाबत पीएसी ने लखनऊ में सुनवाई की। इस मौके पर नोएडा प्राधिकरण के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
पीएसी इससे पहले भी सीएजी की ओर से लगाई गई आपत्तियों पर सुनवाई कर चुकी है। लोकसभा चुनाव की वजह से लगी आचार संहिता हटने के बाद अब दोबारा सुनवाई हो रही है। बृहस्पतिवार को सुनवाई के दौरान पीएसी ने ग्रुप हाउसिंग और कॉमर्शियल बिल्डर परियोजनाओं में गड़बड़ी पर प्राधिकरण को निर्देश देते हुए सीएजी की टीम के साथ बैठकर चर्चा करने को कहा। उनका साफ कहना है कि इन बिल्डर परियोजनाओं में वित्तीय नुकसान हुआ है और सभी का मूल्यांकन कराना होगा। रिपोर्ट पीएसी को भी देनी होगी। इसके अलावा पीएसी ने स्पोर्ट्स सिटी मामले में भी सेक्टर-150 की परियोजना का काम शुरू कराने को कहा। प्राधिकरण ने बताया कि बोर्ड बैठक के माध्यम से इस परियोजना का प्रस्ताव रखा जा रहा है। जल्द ही इसका समाधान निकाला जाएगा। इसके अलावा पीएसी ने कहा कि सरकार की मंशा है कि प्राधिकरण के पैसे की वसूली हो और घर खरीदारों का हक मिले।
विज्ञापन

इसके बाद अब पीएसी दूसरे विभागों की संपत्तियों के मामले में उठाई गई आपत्तियों पर सवाल पूछेगी। इसमें औद्योगिक, संस्थागत समेत दूसरे विभागों की परियोजनाएं शामिल होंगी। प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम, एसीईओ संजय खत्री, एसीईओ वंदना त्रिपाठी, नियोजन विभाग के जीएम, वित्त नियंत्रक स्वतंत्र कुमार और वाणिज्यिक विभाग के ओएसडी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed