{"_id":"6096ef778ebc3ef5e4393d52","slug":"authorities-will-conduct-the-last-rites-on-death-from-corona-noida-news-noi5809376139","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से मौत पर प्राधिकरण निशुल्क कराएगा अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से मौत पर प्राधिकरण निशुल्क कराएगा अंतिम संस्कार
विज्ञापन
नोएडा। कोरोना से मौत होने पर अंतिम संस्कार निशुल्क होगा। इसका खर्च नोएडा प्राधिकरण वहन करेगा। दरअसल, यूपी शासन के नगर विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव की ओर से इस मामले में निर्देश दिए गए थे।
प्राधिकरण की ओर से सेक्टर-94ए स्थित अंतिम निवास का संचालन नोएडा लोक मंच के माध्यम से किया जा रहा है। वर्तमान में अंतिम निवास को केवल कोविड-19 संक्रमित शवों के दाह संस्कार के लिए आरक्षित किया गया है। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के अनुपालन में तत्काल प्रभाव से संक्रमण से हुई मौत पर अंतिम संस्कार में होने वाला पूरा खर्च प्राधिकरण वहन करेगा।
यदि कोई भी व्यक्ति अंतिम निवास में शवों के दाह संस्कार के लिए धनराशि की मांग करता है तो इसकी शिकायत नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक विजय रावल तथा प्रबंधक रुप वशिष्ठ से की जा सकती है। इनके मोबाइल नंबर 9205691103 और 9205691600 हैं।