फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   August became the rainiest month after 15 years

Noida News: 15 साल बाद सबसे अधिक वर्षा वाला महीना बना अगस्त

Fri, 29 Aug 2025 09:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 09:01 PM IST
विज्ञापन
August became the rainiest month after 15 years
-शुक्रवार की सुबह बारिश ने कहा गुड मॉर्निंग तो दहशत में आ गए लोग
विज्ञापन


-कई इलाकों में जबर्दस्त बारिश, शाम तक 63.7 मिमी बारिश हुई दर्ज

-400.5 मिमी बारिश दर्ज हो चुकी है इस साल अगस्त के महीने में
-इससे पहले वर्ष 2010 में 455.8 मिमी बारिश दर्ज की गई थी

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली में मानसून एक्सप्रेस ने रफ्तार पकड़ी हुई है। इस कारण अगस्त 15 साल बाद सबसे अधिक वर्षा वाला महीना बन गया है। इस साल अगस्त में अब तक 400.5 मिमी बारिश दर्ज हो चुकी है। इससे पहले वर्ष 2010 में 455.8 मिमी बारिश हुई थी। दिल्ली में मानसून की सक्रियता के कारण अगस्त के महीने में अब तक 22 दिन बरसात हो चुकी है।

28 अगस्त तक बारिश का आंकड़ा 336.8 मिमी था, शुक्रवार को सफदरजंग मानक केंद्र पर शाम साढ़े पांच बजे तक 63.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस कारण बारिश का आंकड़ा 400.5 मिमी तक पहुंच गया था। चूंकि अगस्त का महीना खत्म होने में दो दिन बाकी है और अभी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। बारिश का ऑल टाइम रिकॉर्ड वर्ष 1961 का है जब अगस्त में 583.3 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। शुक्रवार को कई इलाकों में सुबह बारिश ने गुड मार्निग की। कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। थोड़ी देर बाद ऑफिस जाने का समय होने के कारण कई इलाकों में लोग जलभराव में फंस गए। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति रही।
विज्ञापन


शुक्रवार को सबसे अधिक 63.7 मिमी बारिश सफदरजंग मानक केंद्र पर रिकॉर्ड की गई। सुबह 11.30 बजे तक यहां 56.2 मिमी व दोपहर 2:30 बजे तक 007.2 मिमी व शाम साढ़े पांच बजे तक 000.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश होने के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री कम 30.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.3 डिग्री कम 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अभी मानसून सक्रिय है इस कारण चार सितंबर तक बारिश का यह दौर जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------

अधिकतम तापमान: 30.2 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान: 26.2 डिग्री सेल्सियस

30 अगस्त को सूर्यास्त: शाम 6:45 मिनट

31 अगस्त को सूर्योदय: सुबह 5:59 मिनट

---

अगस्त माह में किस साल कितनी बारिश

माह


बारिश

2024


390.3 मिमी

2023


91.8 मिमी

2022


41.6 मिमी

2021


214.5 मिमी

2020


237.0 मिमी

2019


119.6 मिमी

2018


206.5 मिमी

2017


152.2 मिमी

2016


122.1 मिमी

2015


195.4 मिमी

2014


139.1 मिमी

2013


321.4 मिमी

2012


378.8 मिमी

2011


190.3 मिमी

2010


455.1 मिमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed