फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Attempt to kill two innocent sons by slitting their throats

Noida News: दो मासूम बेटों का गला रेतकर जान देने का प्रयास

Tue, 21 Nov 2023 08:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Nov 2023 08:23 PM IST
विज्ञापन
Attempt to kill two innocent sons by slitting their throats
दो साल के बेटे की मौत, पिता और पांच साल के बेटे की हालत नाजुक
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी पर हत्या और खुदकुशी का प्रयास का मामला दर्ज किया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भारत नगर की वजीरपुर जेजे काॅलोनी में सोमवार शाम पारिवारिक कलह में इन्वर्टर मैकेनिक ने पांच व दो साल के बेटों के चाकू से गला रेतकर जान देने का प्रयास किया। पुलिस घायलों को पास के अस्पताल में ले गई, जहां डॉक्टरों ने दो साल के बेटे प्रिंस को मृत घोषित कर दिया, जबकि आरोपी राकेश (36) व पांच साल के सार्थक की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी को शराब पीने की लत है। इस बात को लेकर उसका पत्नी से अक्सर झगड़ा होता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बच्चे की हत्या, हत्या व खुदकुशी के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। सोमवार रात करीब 7.15 बजे पुलिस को वजीरपुर जे जे कॉलोनी में झगड़े के बीच बच्चों को चाकू मारने और खुदकुशी के प्रयास की सूचना मिली। पुलिस को पहली मंजिल पर कमरे में खून से लथपथ हालत में दो बच्चे और राकेश मिला। तीनों के गले से खून निकल रहा था। पुलिस ने घायलों को दीपचंद बंधु अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने प्रिंस को मृत घोषित कर दिया। इन्वर्टर मैकेनिक राकेश कुछ दिनों से बेरोजगार था। उसे शराब पीने की लत थी। सोमवार शाम दंपती के बीच शराब को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद राकेश चाकू लेकर पहली मंजिल के कमरे में पहुंच गया। पत्नी नीचे पानी भरने लगी। कमरे में पहुंचने पर पत्नी तीनों को खून से लथपथ देखकर चिल्लाई। शोर सुनकर पड़ोसी वहां पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन


अत्यधिक शराब पीने की बात को लेकर होता था झगड़ा
पुलिस के अनुसार, शराब पीने के बाद राकेश अक्सर पत्नी से झगड़ा करता था। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि राकेश दो दिन से चाकू लेकर घूम रहा था। सोमवार शाम पत्नी से उसका झगड़ा हो गया। वह अपने बच्चों को लेकर कमरे में चला गया और घटना को अंजाम दिया। पुलिस राकेश के बयान का इंतजार कर रही है। साथ ही, पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों से भी पूछताछ कर रही है। इसके अलावा पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि घटना के समय कमरे में कोई और तो मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------
राजीव कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed