फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Attacker Satya's smashes earned him a place in the team.

Noida News: अटैकर सत्या के स्मैश के जरिये बनाई टीम में जगह

Mon, 22 Sep 2025 01:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Attacker Satya's smashes earned him a place in the team.
खेल विभाग की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय समन्वय प्रादेशिक वॉलीबॉल प्रतियोगिता झांसी में होगी। इसमें खेलने के लिए वाराणसी मंडल की टीम का चयन ट्रायल सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम हुआ। इसमें अटैकर सत्या ने नेट के ढाई फीट ऊपर से स्मैश मारकर टीम में जगह बनाई। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विमला सिंह ने बताया कि प्रादेशिक वॉलीबॉल प्रतियोगिता 13 से 16 अक्तूबर तक झांसी में होगी। इसमें वाराणसी मंडल की 12 सदस्यीय बालक टीम खेलेगी। मंडलीय ट्रायल में जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली और वाराणसी के चार जिलों से 70 खिलाड़ी शामिल हुए। इसमें से 14 खिलाड़ियों का चयन हुआ। दो खिलाड़ी रिजर्व के तौर पर चयनित हुए हैं। कोच पूजा यादव ने बताया कि सेटर रंजन राव, लिब्रो मृत्युंजय, अटैकर सत्या, यूनिर्वसल राज, आदित्य और यश ने अभ्यास किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed