{"_id":"64cbb7bcc058e29f950da466","slug":"attacked-with-scissors-for-just-rs-130-noida-news-c-340-1-del1011-20822-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: महज 130 रुपये के लिए कैंची से किए वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: महज 130 रुपये के लिए कैंची से किए वार
विज्ञापन
करावल नगर की वारदात, गंभीर हालत में भर्ती, आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
करावल नगर में उधार दिए 130 रुपये मांगने पर एक युवक ने दुकानदार हर्ष शुक्ला (29) पर कैंची से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। परिजन हर्ष को नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां से जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित का बयान लेकर आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, गली नंबर-1, मुकुंद विहार निवासी हर्ष की सोम बाजार चौक पर किराने की दुकान है। पुलिस को हर्ष ने बताया कि उसने छह-सात माह पूर्व पास में रहने वाले राहुल को 130 रुपये उधार दिए थे। बार-बार मांगने पर राहुल रुपये नहीं लौटा रहा था। बुधवार को हर्ष ने राहुल से रुपये मांगे तो वह बहस करने लगा। कुछ ही देर बाद आरोपी दुकान पर पहुंचा और 100 रुपये देकर गालियां देने लगा। विरोध करने पर अचानक आरोपी ने काउंटर पर रखी कैंची उठाकर हर्ष के सिर, चेहरे और सीने पर कई वार कर दिए। राहगीरों ने हर्ष को बचाने का प्रयास नहीं किया। शोर होने पर हर्ष की मां पूनम वहां पहुंचीं और बेटे को अस्पताल ले गईं। अस्पताल में इलाज के दौरान हर्ष ने पुलिस को बयान दिया।