फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Attack on victim's family after entering their house in Lohia Nagar, case filed against seven

Noida News: लोहिया नगर में घर में घुसकर पीड़ित परिवार पर हमला, सात पर केस दर्ज

Wed, 05 Nov 2025 02:17 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Wed, 05 Nov 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Attack on victim's family after entering their house in Lohia Nagar, case filed against seven
लोहिया नगर में घर में घुसकर परिवार पर हमला, सात पर केस दर्ज
विज्ञापन

-हमले में महिला के पेट के टांके टूटे, पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी
संवाद न्यूज़ एजेंसी
मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र निवासी गुलिस्ता ने सोमवार को सात लोगों पर घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया। हमले में पीड़िता के पेट के टांके टूट गए। गंभीर हालत में उनको अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार चल रहा है। पुलिस ने आदिल, नौशाद, सलीम, सलाउद्दीन, कामनी, सलमा व सल्लू की तलाश शुरू कर दी है।

हाजीपुर गांव निवासी गुलिस्ता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों का उनके जेठ उमर से पांच दिन पूर्व किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोपियों ने उनको अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। महिला ने बताया कि उसका कुछ दिन पहले पेट का ऑपरेशन हुआ था और टांके लगे थे। आरोप है कि सोमवार दोपहर आरोपी लाठी-डंडे लेकर जबरन उनके घर में घुस गए और गाली गलौज करने लगे। उनके जेठ और अन्य लोगों ने विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि घर में रखा सामान भी तोड़ दिया। हमले के दौरान अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित परिवार ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। हमला करने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना हैं की केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम लगा दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed