फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Attachment notices pasted on the houses of 27 farmers of Bhatta Parsaul

भट्टा-पारसौल कांड:::::: भट्टा पारसौल के 27 किसानों के घरों पर कुर्की के नोटिस चस्पा

Wed, 22 Jan 2025 09:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 09:12 PM IST
विज्ञापन
Attachment notices pasted on the houses of 27 farmers of Bhatta Parsaul
भट्टा पारसौल के 27 किसानों के घरों पर कुर्की के नोटिस चस्पा
विज्ञापन

-7 मई 2011 के भूमि अधिग्रहण आंदोलन में शामिल थे सभी किसान

दनकौर (संवाद)। भट्टा पारसौल में करीब 13 साल पहले भूमि अधिग्रहण को लेकर हुए हिंसक किसान आंदोलन में शामिल 27 किसानों के घरों पर सीबीसीआईडी मेरठ ने बुधवार को कुर्की के नोटिस चस्पा किए हैं। अधिकारी का कहना है कि किसानों पर हत्या, लूट व बलवा आदि धाराओं में मुकदमे चल रहे हैं, लेकिन किसान अदालत में हाजिर नहीं हो रहे हैं। वहीं नोटिस चस्पा होने के बाद से किसानों में गिरफ्तारी का डर है। इससे पहले भी कई बार सीबीसीआईडी के अधिकारियों ने किसानों के घरों पर नोटिस चस्पा किए हैं।

7 मई 2011 को भट्टा परसौल आदि गांव के किसानों ने किसान नेता मनवीर तेवतिया के नेतृत्व में भूमि अधिग्रहण को लेकर यमुना प्राधिकरण के खिलाफ आंदोलन किया था। इस आंदोलन में किसान और पुलिस की हिंसक झड़प हुई थी। जिसमें दो किसान और दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी। बाद में पुलिस ने सैकड़ो किसानों के खिलाफ हत्या, लूट व बलवा आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा था। इस मामले की जांच बाद में सीबीसीआईडी को सौंप दी गई थी। तभी से सभी किसान जमानत पर रहा चल रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पैदल मार्च कर इस मामले को तूल दिया था।
विज्ञापन

सीबीसीआईडी इंस्पेक्टर हरेराम यादव ने बताया कि 27 किसानों के घरों पर कुर्की के नोटिस चस्पा किए गए हैं। किसान जयेंद्र, उम्मेद, अनिल, विक्टर व चंद्रभान निवासी भट्टा और राजीव उर्फ राजू, राकेश, चंद्रपाल, रतन सिंह, चंद्रभान, कालू, जयकुमार, ओमवीर, अजीत पाल, बिजेंदर उर्फ अजय, वेदपाल, गज्जू उर्फ गजे सिंह, विजयवीर, संजीव, संजय, सतीश निवासी परसौल और सुशील निवासी सक्का व घुररी निवासी आछेपुर आदि किसान अदालत में पेश नहीं हो रहे हैं, जिसके चलते नोटिस चस्पा किए गए हैं। यदि एक माह के अंदर किसान अदालत में पेश नहीं हुए तो इनके घरों की कुर्की की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed