फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Atishi is doing five star satyagraha: BJP

फाइव स्टार सत्याग्रह कर रहीं आतिशी: भाजपा

Sat, 22 Jun 2024 07:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 07:47 PM IST
विज्ञापन
Atishi is doing five star satyagraha: BJP
सचदेवा ने कहा- चार घंटे मंच पर और 18 घंटा मंच के पीछे एसी कमरे में बैठतीं हैं जल मंत्री
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जल मंत्री आतिशी के धरने को भाजपा ने प्रशासनिक अराजकता बताया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शनिवार को कहा कि सत्याग्रह एक पवित्र आंदोलन है जिसे महात्मा गांधी, लाला लाजपत राय समेत कई शीर्ष नेताओं ने अंग्रेज शासकों के खिलाफ जनजागरण के लिए शुरू किया था। उनके सत्याग्रह में एक मंच होता था, वहीं दिन रात बैठकर जनता से जुड़ते थे। ऐसा लगता है कि आतिशी एक फाइव स्टार सत्याग्रह कर रही हैं, वे चार घंटे मंच पर बैठती हैं और 18 घंटे मंच के पीछे एयरकंडीशन कमरे में चली जाती हैं। दिल्ली के लोग स्तब्ध हैं कि यह कैसा अनशन है जिसमे अनशनकारी हर फाइव स्टार सुख सुविधा भोग रहा है। यह सत्याग्रह आंदोलन की पवित्रता का अपमान है। आतिशी सत्याग्रह की मूल भावना को ठेस पहुंचा रही हैं। एक मंत्री का धरना देना भूख हड़ताल की बात करना हास्यास्पद लगता है। मंत्री का काम जनता की सुविधा के लिए काम करना होता है। सच में उन्हें लगता है दिल्ली में जल की कमी है और हरियाणा सरकार अतिरिक्त जल नहीं दे रही है तो वे अपनी पार्टी की पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान से पानी मांग लेतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed