{"_id":"68b06a501772fd1fda0cfcc1","slug":"aster-and-amenity-school-became-cbse-cluster-football-champions-grnoida-news-c-23-1-lko1064-73228-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एस्टर व एमेनिटी स्कूल सीबीएसई क्लस्टर फुटबॉल चैंपियन बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एस्टर व एमेनिटी स्कूल सीबीएसई क्लस्टर फुटबॉल चैंपियन बने
विज्ञापन
छह दिवसीय सीबीएसई क्लस्टर नॉर्थ जोन फुटबॉल चैंपियनशिप हुई समाप्त
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर इकोटेक-11 स्थित उमा पब्लिक स्कूल में चल रही सीबीएसई क्लस्टर नॉर्थ जोन फुटबॉल चैंपियनशिप में बृहस्पतिवार को फाइनल मुकाबले खेले गए। अंडर-14 में ग्रेटर नोएडा के एस्टर पब्लिक स्कूल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा किया। वहीं, अंडर-19 में एमेनिटी पब्लिक स्कूल की टीम विजेता रही। विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
स्कूल की मीडिया प्रभारी कविता चौधरी ने बताया कि छह दिवसीय सीबीएसई क्लस्टर नॉर्थ जोन फुटबॉल चैंपियनशिप का बृहस्पतिवार को समापन हो गया है। अंतिम दिन अंडर-14 व अंडर-19 वर्ग में सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले खेले गए। अंडर-14 के सेमीफाइनल में एस्टर स्कूल ग्रेनो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वनस्थली वैशाली स्कूल को 5-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल का परिणाम पेनल्टी शूटआउट में निकला। के बीच हुआ। इसमें शारदीन स्कूल ने मेरठ पब्लिक स्कूल को 4-1 से हरा दिया। वहीं, फाइनल मुकाबले में एस्टर स्कूल ने शारदीन स्कूल को 5-0 से पराजित कर आसानी से ट्रॉफी हासिल की।
अंडर-19 में एमेनिटी पब्लिक स्कूल ने सोमरविले पब्लिक स्कूल नोएडा को 3-0 से हराया। प्रतियोगिता में अब तक शानदार प्रदर्शन कर रही उमा पब्लिक स्कूल की टीम को दूसरे सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। समरविले पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा ने टीम को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में एमेनिटी स्कूल ने समरविले स्कूल को 3-0 से हरा कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। मुख्य अतिथि तमिलनाडु के चेन्नई स्थित कालका पीठ के स्वामी नारायण तीर्थ स्वामीगल, दिलीप सिंह, मेरठ मंडल के एमएलसी श्रीचंद्र शर्मा, स्कूल के प्रबंधक विपिन भाटी, निदेशक व प्रधानाचार्य सुनीता शर्मा ने विजेता टीमों को पुरस्कार व ट्राफी देकर सम्मानित किया।