फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Asha workers demonstrated against the government

आशा वर्करों ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Sat, 19 Feb 2022 10:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 10:37 PM IST
विज्ञापन
Asha workers demonstrated against the government
नूंह। शनिवार को जिला सचिवालय नूंह के गांधी पार्क में जिले की आशा वर्करों ने सरकार के खिलाफ धरना दिया। शहर के स्थानीय गांधी पार्क में एकत्रित होकर आशा वर्करों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने प्रदेश सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए। सबसे अधिक प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के खिलाफ रोष प्रकट किया। आशा वर्करों के प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन ने नूंह सिटी थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह व उनकी टीम को पार्क के बहार तैनात किया। इस दौरान नूंह के बीडीपीओ कुलजीत सिंह दहिया को भी ड्यूटी मजिस्ट्रेेट नियुक्त किया। आशा वर्करों ने पार्क से लेकर बीएसएनएल टावर तक पैदल मार्च कर स्वास्थ्यमंत्री अनिल विज का पुतला फूंका।
विज्ञापन

बता दें कि प्रदेश की आशा वर्करों ने बीते दिनों स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के आवास को घेरने के लिए योजना बनाई थी यह उनकी लंबित मांगों के पूरा कराने के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा था लेकिन इससे पूर्व ही वहां पर पुलिस ने प्रदेश की सैकड़ों आशा वर्करों व उनके साथ मौजूद पदाधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया। इसी विवाद को लेकर जिले में आशा वर्करों ने शुक्रवार को मांडीखेड़ा में जिला स्तर का प्रदर्शन किया। इसके बाद शनिवार को जिला मुख्यालय पर रोष प्रकट किया। इस मौके पर मुख्य रूप से आशा वर्कर यूनियन की उप प्रधान गीता, साजिदा लुहिंगाकला, सविता जैन, आरती, कविता, लक्ष्मी, हसीना, मौना, कांता, रिहाना व (सीटू) सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन के जिला प्रधान अनिल कुमार काटपुरी भी मौजूद रहे। इस मौके पर उन सभी ने बताया कि सरकार के अड़ियल रवैये के कारण व धरने पर बैठी हैं। अभी यह एक सांकेतिक धरना है यूनियन के उच्चाधिकारियों के आदेश पर धरने को आगे बढ़ाया जा सकता है। आज प्रदेश सरकार उनके हितों की रक्षा करने की बजाय उनको परेशान कर रही है। उनकी लंबित मांगों में वेतन की बढ़ोतरी, वर्दी के अलावा प्रदेश सरकार द्वारा वेतन की 50 प्रतिशत काटी राशि को पुन: देने की मांग की। अगर सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी तो वह सरकार के खिलाफ लगातार अनिश्चितकालीन धरने पर बैठी रहेंगी। प्रदेश के अन्य जिलों में आशा वर्करों की गिरफ्तारी का भी उन्होंने कड़ा विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed