फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Arrested convicted absconding for 12 years doing property dealing

प्रॉपर्टी डीलिंग कर रहा 12 वर्ष से फरार सजायाफ्ता गिरफ्तार

Tue, 13 Jul 2021 01:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Arrested convicted absconding for 12 years doing property dealing
ग्रेटर नोएडा। कुएं में फेंककर पिता की हत्या और बेटे के अपहरण के केस में उम्रकैद की सजा काट रहा आरोपी पैरोल पर छूटने के बाद फरार हो गया था। करीब 12 वर्ष तक वह नाम और हुलिया बदलकर गाजियाबाद की डिफेंस कॉलोनी में रहकर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहा था। रविवार को खेड़ी गांव निवासी राजेंद्र को सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फरारी के दौरान ही आरोपी ने संपत्ति और मकान बेच दी थी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शासन से पैरोल पर फरार चल रहे आरोपियों को तलाशकर गिरफ्तारी के आदेश जारी किए गए थे। इसी मामले में 12 साल से फरार चल रहे राजेंद्र की तलाश शुरू की गई थी। खेड़ी गांव के राजेंद्र ने 1981 में अपने भाइयों नरपत और रिचपाल के साथ मिलकर पैसों के लेनदेन के मामले में सुनार रतीराम वर्मा की कुएं में फेंक कर हत्या कर दी थी और उसके बेटे का अपहरण कर लिया था।
विज्ञापन

अदालत ने आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। वर्ष 2009 में अभियुक्त खेड़ी गांव का राजेंद्र पैरोल पर जेल से बाहर आया। पैरोल पर ही आरोपी ने खेड़ी गांव का मकान आदि समस्त चल अचल संपत्ति बेच दी और पत्नी के साथ फरार हो गया। आरोपी ने फरारी की योजन बनाकर औने-पौने दाम में संपत्ति बेची थी। रविवार को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गाजियाबाद के टीला मोड़ डिफेंस कॉलोनी से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मास्टर नाम से बना ली थी पहचान
पुलिस के मुताबिक, आरोपी डिफेंस कॉलोनी में पत्नी के साथ रह रहा था। दोनों की कोई संतान नहीं है। आरोपी ने गाजियाबाद में प्रॉपर्टी डीलिंग शुरू कर दी थी और मास्टर के नाम से पहचान बना ली थी। आरोपी को वहां राजेंद्र नाम से कोई नहीं पहचानता था। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed