फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Arrested a reward of 50 thousand wanted in advocate murder case

अधिवक्ता हत्याकांड में वांछित 50 हजार का इनामी गिरफ्तार

Thu, 04 Nov 2021 12:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Arrested a reward of 50 thousand wanted in advocate murder case
मुठभेड़ में घायल अधिवक्ता हत्याकांड का आरोपी।
नोएडा। फेज-दो कोतवाली क्षेत्र के इलाबास गांव में अधिवक्ता निशांत की हत्या करने वाले 50 हजार के इनामी बदमाश संदीप पीलवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मेरठ से गिरफ्तार आरोपी को पुलिस नोएडा ला रही थी। स्कूटी बरामद करने के लिए ले जाते वक्त सेक्टर-85 में आरोपी दरोगा की पिस्तौल छीनकर फायरिंग करते हुए भागने लगा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोली बदमाश के पैर में लगी। उसे अस्पताल में उपचार के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्याकांड में प्रयुक्त तमंचा और स्कूटी बरामद कर ली। पूछताछ में पता चला है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दिल्ली गया था। वहां एक रात रुकने के बाद हरिद्वार घूमने चला गया था। जिसके बाद वह मेरठ आ गया।
विज्ञापन

डीसीपी सेंट्रल जोन हरीश चंदर ने बताया कि 25 अक्तूबर की देर शाम को इलाबास गांव निवासी अधिवक्ता निशांत की हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद पुलिस ने उसके परिवार के ही संदीप पीलवान के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। बाद में इनाम की राशि बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुखबिर से पुलिस को सूचना मिलने के बाद पुलिस ने एसटीएफ के सहयोग से बुधवार सुबह दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को नोएडा लेकर आई और हत्याकांड में प्रयोग किए गए हथियार व स्कूटी को बरामद करने के लिए सेक्टर-85 के पास लेकर गई। उसी दौरान संदीप ने सब इंस्पेक्टर का सर्विस पिस्टल निकालकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो सर्विस पिस्टल से फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की तो एक गोली हत्यारोपी के पैर में लगी और वह घायल होकर गिर गया। पुलिस ने घायल को दबोच लिया और अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के बाद उसे जिला अदालत में पेश किया गया और वहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेज दिया गया।
जुआ खेलने की लत ने बनाया कर्जदार
पुलिस के मुताबिक संदीप को जुआ खेलने की लत थी। जुए में हार की वजह से वह कर्जदार हो गया था। जिसे चुकाने के लिए वह जमीन बेचना चाहता था। मगर जमीन पर परिवार के लोगों का विवाद चला आ रहा था। जमीन की पैरवी अधिवक्ता निशांत कर रहे थे। संदीप ने अधिवक्ता को समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन अधिवक्ता उस जमीन को अपनी बताते थे। इसलिए दोनों विवाद गहरा गया था।
हत्या के लिए संदीप कर रहा था अधिवक्ता का इंतजार
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संदीप ने हत्या की साजिश रची थी। उसे लगता था कि जब तक निशांत रहेगा तब तक जमीन का विवाद खत्म नहीं होगा। वारदात के दिन शाम 5 बजे के करीब घर के गेट के पास कुर्सी डालकर बैठ गया था। उसने अपनी कमर में तमंचा लगा रखा था। जब अधिवक्ता अपने घर आए तो उसी समय निशांत को दो गोली मारी थी। इसके बाद अपनी स्कूटी लेकर फरार हो गया था। आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए 20-25 हजार रुपये की व्यवस्था कर ली थी।

अधिवक्ताओं ने कर रखी थी हड़ताल
अधिवक्ता निशांत की हत्या के बाद मुख्य हत्यारोपी फरार था। हत्यारोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर बार एसोसिएशन ने हड़ताल की घोषणा कर दी थी। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज भाटी ने बताया कि अब आरोपी गिरफ्तार हो गया है। छुट्टियों के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed