फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Armed miscreants kidnapped the girl

हथियारबंद बदमाशों ने लड़की को किया अगवा

Thu, 06 Jan 2022 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Armed miscreants kidnapped the girl
पुन्हाना। बिछौर थाने के बीसरू गांव में एक लड़की की शादी होने की तारीख से पहले ही करीब 6 आरोपियों ने हथियारों के बल पर फायरिंग करते हुए उसका अपहरण कर ले गए। पांच जनवरी को लड़की की शादी होनी थी। शादी से एक दिन पहले ही आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। इस घटना से दोनों परिवार सदमे में है। वहीं पुलिस ने लड़की के भाई की शिकायत पर करीब सात लोगों के खिलाफ अपहरण सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों और लड़की की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर परमानंद ने बताया कि बीसरू गांव के एक आदमी ने शिकायत देकर आरोप लगाया कि उसकी बहन की 5 जनवरी को शादी थी। शादी की तैयारियां पूरी कर ली गई थी और पांच जनवरी को बरात आनी थी। उन्होंने बताया कि 4 जनवरी की रात्रि करीब 6-7 लोग हथियारों से लैस होकर आए। उन्होंने हवाई फायरिंग करते हुए उसकी बहन का अपहरण करके गांव से ही जबरदस्ती ले गए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लड़की के भाई की शिकायत पर बुधवार को 6-7 लोगों के खिलाफ हथियार के बल पर अपहरण करने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लड़की को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed