फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Arjun Bhati from Greater Noida becomes Emerging Player of the Year, PGTI selected in senior category

Greater Noida: अर्जुन भाटी बने इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर, PGTI ने सीनियर श्रेणी में चुना, 25वीं रैंक पर हैं

Thu, 29 Dec 2022 10:50 AM IST
अनुराग सक्सेना माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 29 Dec 2022 10:50 AM IST
सार

सिर्फ 18 वर्षीय अर्जुन भाटी तीन बार जूनियर विश्व गोल्फ चैंपियन रह चुके हैं। इस साल अर्जुन ने सीनियर खिलाड़ियों के साथ खेलना शुरू किया है। पीजीटीआई के करीब 150 सीनियर खिलाड़ी हैं। इनके साथ अर्जुन ने गोल्फ के 16 टूर्नामेंट इस साल खेले हैं, जिनमें अर्जुन ने शानदार प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन
Arjun Bhati from Greater Noida becomes Emerging Player of the Year, PGTI selected in senior category
अर्जुन भाटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के गोल्फर अर्जुन भाटी को वर्ष 2022 का इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर (रुकी ऑफ द ईयर) चुना गया है। बुधवार को प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (पीजीटीआई) ने देश के सीनियर खिलाड़ियों की श्रेणी में यह खिताब अकेले अर्जुन को देने की घोषणा की है। वर्ष 2022 में 150 सीनियर खिलाड़ियों के बीच गोल्फ के विभिन्न टूर्नामेंट में अर्जुन भाटी ने शानदार प्रदर्शन किया है। अर्जुन को एक कार्यक्रम में जल्द ही यह खिताब दिया जाएगा।

विज्ञापन


देशभर में है 25वीं रैंक
सिर्फ 18 वर्षीय अर्जुन भाटी तीन बार जूनियर विश्व गोल्फ चैंपियन रह चुके हैं। इस साल अर्जुन ने सीनियर खिलाड़ियों के साथ खेलना शुरू किया है। पीजीटीआई के करीब 150 सीनियर खिलाड़ी हैं। इनके साथ अर्जुन ने गोल्फ के 16 टूर्नामेंट इस साल खेले हैं, जिनमें अर्जुन ने शानदार प्रदर्शन किया है। उनकी रैंक 25वीं है। 150 सीनियर खिलाड़ियों में सबसे कम उम्र अर्जुन की है, बाकी खिलाड़ियों की उम्र 50 वर्ष तक है।
विज्ञापन


एशियन टूर गोल्फ टूर्नामेंट में पाया था तीसरा स्थान
सीनियर श्रेणी में देश के 15 खिलाड़ी इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर की दौड़ में थे, लेकिन अर्जुन भाटी ने सभी को पीछे छोड़ दिया। पीजीटीआई ने अर्जुन भाटी को इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर चुना है। पीजीटीआई के कार्यक्रम में अर्जुन को यह खिताब दिया जाएगा। अर्जुन भाटी ने हाल ही में गुरुग्राम में एशियन टूर गोल्फ टूर्नामेंट खेला था, इसमें तीसरे स्थान पर रहे थे। जनवरी में जकार्ता में होने वाला क्वालीफाई मैच खेलेंगे और वहां से एशियन टूर का हिस्सा बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम से लेकर सीएम तक कर चुके हैं सराहना
तीन बार के वर्ल्ड चैंपियन और 16 बार के नेशनल चैंपियन अर्जुन भाटी की सराहना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कर चुके हैं। मन की बात में भी प्रधानमंत्री ने अर्जुन की तारीफ की थी। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्मानित कर चुके हैं। इसके अलावा अर्जुन कई बड़े पुरस्कार जीत चुके हैं। विराट कोहली फाउंडेशन ने भी अर्जुन भाटी को सम्मानित किया था। तब अभिनेता अमिताभ बच्चन और विराट कोहली ने उनको मंच पर सम्मानित किया था। अर्जुन विराट कोहली फाउंडेशन के सदस्य भी हैं।

यादगार चीजों को बेचकर की थी कोविड में मदद
गोल्फ के अलावा अर्जुन भाटी ने कोविड समय में भी लोगों की काफी मदद की थी। उन्होंने अपनी यादगार चीजों को बेचकर धन जुटाया था। जूनियर गोल्फ चैंपियनशिप की ट्रॉफी बेचकर 4.30 लाख जुटाए थे। साथ ही पहली बार जूनियर गोल्फ चैंपियन बनने के समय के अपने जूतों को भी 3.50 लाख में बेच दिया था। वहीं लोगों से अपील कर 70 लाख रुपये से अधिक जुटाए थे। अर्जुन ने करीब 85 लाख रुपये पीएम केयर्स फंड में जमा कराए थे, ताकि कोविड में लोगों की मदद हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed