फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Arfa English School won 15-0 in the Under-17 category.

Noida News: अंडर-17 में आरफा इंग्लिश स्कूल 15-0 से जीती

Sat, 24 Oct 2026 07:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 07:51 PM IST
विज्ञापन
Arfa English School won 15-0 in the Under-17 category.
ग्रेटर नोएडा के उमा पब्लिक स्कूल में सीबीएसई राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप के मुकाबले में खेलते ​
सीबीएसई राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप में करीब 72 टीमों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। सेक्टर इकोटेक-11 स्थित उमा पब्लिक स्कूल में आयोजित सीबीएसई राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप-2026 में शनिवार को तीसरे दिन खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। इसमें अंडर-14, 17 और 19 वर्ग में करीब 35 मुकाबले खेले गए। देश के विभिन्न राज्यों के साथ विदेशी टीमें भी मैदान पर पहुंची।

तकनीकी निदेशक शिवालक राज ने बताया कि प्रतियोगिता के अंडर-17 वर्ग में आरफा इंग्लिश स्कूल ने जीबी इंटरनेशनल स्कूल, पटियाला को 15-0 से करारी शिकस्त दी। वहीं, एस्टर पब्लिक स्कूल, ग्रेनो ने क्यूआइसी स्कूल, उसिया, दिलदारनगर को 3-0 से हराया। राय पहलाद सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने सेंट जेवियर्स स्कूल, नेवता को 3-0 से हराया। आसाम राइफल्स पब्लिक स्कूल ने कमला देवी पब्लिक स्कूल, भोपाल को 3-2 से पराजित किया। श्री गुरु हरि कृष्ण स्कूल ने शाह सतनाम जी ब्वायज स्कूल, सिरसा को 5-0 से मात दी। वेलाम्मल विद्यालय, वनागरम ने डान बास्को स्कूल, मुंबई को 5-1 से हराया। मेजबान उमा पब्लिक स्कूल, ग्रेनो को आत्मीय विद्या मंदिर स्कूल, सूरत के खिलाफ 2-3 से हार म मिली। वहीं, बिरला पब्लिक स्कूल, दोहा और आर्मी पब्लिक स्कूल, फतेहगढ़ के बीच मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ।
विज्ञापन

अंडर-19 में भी कड़ा मुकाबला
अंडर-19 वर्ग में इंदौर पब्लिक स्कूल, आमीन कैंपस ने सिग्नस वर्ल्ड स्कूल, वडोदरा को 3-0 से मात दी। वेदस इंटरनेशनल स्कूल, गुरुग्राम और संजीवनी इंटरनेशनल स्कूल के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा। मार थामस पब्लिक स्कूल, काक्कनाड, केरल और आर्मी पब्लिक स्कूल, लखनऊ के बीच भी मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ। चैंपियनशिप के दौरान सीबीएसई पर्यवेक्षक सुशील त्यागी और भीम त्यागी मौजूद रहे। इसके अलावा विद्यालय के चेयरमैन डॉ. विपिन भाटी, एमडी सचिन चौधरी, निदेशिका और प्रधानाचार्या सुनीता शर्मा और प्रधानाचार्य डॉ. राजेश वशिष्ठ ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed