फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   aqua line:fast metro will not stop in 10 station at peak hour

पीक आवर में 10 स्टेशनों पर नहीं रुकेगी मेट्रो

Wed, 03 Feb 2021 12:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
aqua line:fast metro will not stop in 10 station at peak hour
एक्वा लाइन: पीक आवर में 10 स्टेशनों पर नहीं रुकेगी फास्ट मेट्रो ट्रेनें
विज्ञापन

नोएडा। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएमआरसी) ने इस माह से फास्ट मेट्रो ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। ये मेट्रो पीक ऑवर में 10 स्टेशनों पर नहीं रुकेगी। इस वजह से यात्रियों के नौ मिनट बचेेंगे और वह समय से पहले गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। फास्ट मेट्रो ट्रेनें सोमवार से शुक्रवार की अवधि में चलाने का फैसला किया गया है।
एनएमआरसी की एमडी रितु माहेश्वरी ने बताया कि पीक ऑवर में सुबह आठ बजे से 11 बजे तक और शाम पांच बजे से आठ बजे तक फास्ट मेेट्रो ट्रेनेें चलाई जाएंगी। यह सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन से मेट्रो डिपो तक जाएंगी। कुल 21 स्टेशनों में से 10 स्टेशनों पर ट्रेनें नहीं रुकेंगी, जिन स्टेशनों पर इनको नहीं रोकने का फैसला किया गया है, उनमें सेक्टर-50, 101, 81, 83, 143, 144, 145, 146, 147 और सेक्टर-148 मेट्रो स्टेशन शामिल हैं। यहां अभी काफी कम संख्या में यात्री मिल रहे हैं।
विज्ञापन

अभी सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन से मेट्रो डिपो तक आने-जाने में औसत समय 45 मिनट 43 सेकेंड लगता है, जो घटकर 36 मिनट 9 सेकेंड हो जाएगा। इसी तरह सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन से परी चौक जाने में 37 मिनट का समय लगता है, जो कि 28 मिनट 30 सेकेंड हो जाएगा। सोमवार से शुक्रवार तक पीक आवर में मेट्रो की फ्रीक्वेंसी 7.5 मिनट और नॉन पीक आवर में 10 मिनट होगी। शनिवार और रविवार को यह फ्रीक्वेंसी 15 मिनट की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed