{"_id":"6908d6dd9f2618dddd0f9562","slug":"aqi-improves-due-to-wind-and-increase-in-temperature-na-news-c-23-1-lko1064-79553-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: हवा चलने व तापमान में वृद्धि से एक्यूआई में सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: हवा चलने व तापमान में वृद्धि से एक्यूआई में सुधार
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। हवा के कारण ग्रेटर नोएडा के वायु प्रदूषण में सुधार देखने को मिला। सोमवार को ग्रेनो का वायु गुणवत्ता सूचकांक ऑरेंज जोन में 300 रहा। जबकि रविवार को ग्रेनो का एक्यूआई 340 रहा था। हालांकि सुबह के समय एक्यूआई 285 रहा था। यूपीपीसीबी के अफसरों का कहना है कि हवा चलने व तापमान में वृद्धि होने के कारण एक्यूआई में सुधार हुआ है।
सर्दी शुरू होने के साथ ही ग्रेटर नोएडा की हवा प्रदूषित हो गई है। रविवार को ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 340 पहुंच गया था, लेकिन शाम को हवा चलने के कारण एक्यूआई में सुधार होने की उम्मीद थी। हवा का असर सोमवार को देखने को मिला। ग्रेनो का एक्यूआई घटकर 300 पहुंच गया। सीपीसीबी की तरफ से शाम 4 बजे जारी आंकड़ों में ग्रेनो का एक्यूआई ऑरेंज जोन में 300 रहा। हालांकि सुबह 10 बजे एक्यूआई 285 रहा था। यूपीपीसीबी के अफसरों का कहना है कि हवा बंद होने और तापमान गिरने के कारण वायु प्रदूषण फिर से बढ़ने की उम्मीद है। नमी के कारण प्रदूषण आगे नहीं बढ़ पाता है। हवा के कारण प्रदूषण एक जगह पर नहीं रुकता। ब्यूरो