{"_id":"61ad14c48c81d44e56203784","slug":"apparel-industry-will-take-off-producers-and-buyers-will-gather-under-one-roof-noida-news-noi619673995","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिधान उद्योग भरेगा उड़ान, एक छत के नीचे जुटेंगे उत्पादक और खरीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिधान उद्योग भरेगा उड़ान, एक छत के नीचे जुटेंगे उत्पादक और खरीदार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। कोरोना महामारी के कारण बेपटरी हुए परिधान उद्योग को संभालने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। उत्तर भारत का लोकप्रिय गारमेंट शो ऑफ इंडिया 12 से 14 दिसंबर तक नोएडा के सेक्टर-62 स्थित एक्सपो मार्ट में आयोजित होने जा रहा है। परिधान निर्माता, थोक व खुदरा विक्रेता ही नहीं ई-कॉमर्स कंपनियां एक छत के नीचे जुटेंगी। खास बात यह है कि इस आयोजन को उत्तर प्रदेश की एक जनपद-एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना का भी समर्थन मिला है।
इंडियन इंड्रस्टीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव बंसल ने बताया कि इस बार शो के पांचवें संस्करण का नोएडा में आयोजन होने जा रहा है। ओडीओपी की ब्रांडिंग होगी और निर्यातकों को बढ़ावा मिलेगा। इस योजना से उन परिधान निर्माताओं को मदद मिलेगी, जिनकी नोएडा में रेडीमेड गारमेंट की फैक्ट्रियां हैं। इस शो में स्टॉल की लागत की 75 प्रतिशत की सब्सिडी भी होगी। ज्यादा से ज्यादा परिधान निर्माता इस तीन दिवसीय शो का हिस्सा बन सकेंगे। शॉपर्स स्टॉप, लाइफस्टाइल, रिलायंस ट्रेंड्स, टाटा वेस्टसाइड, मैक्स, स्पेंसर, लैंडमार्क जैसे कई बड़े ब्रांड व ग्रुप शिरकत करने जा रहे हैं। सिटी ऑफ अपैरल नोएडा इस पूरे आयोजन में अहम होगा, क्योंकि परिधान से लेकर हैंडीक्राफ्ट के क्षेत्र में यहां के उद्योगों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान है। शो के माध्यम से उत्पादों की रिटेल सेल का मौका दिया जाएगा। साथ ही, बल्क ऑर्डर प्राप्त करने के लिए उत्पादकों की ब्रांड व बायर्स के साथ मीटिंग भी कराई जाएगी। एच एंड एम, जारा, काजो, प्यूमा, पेपे सहित कई अन्य ब्रांड के प्रतिनिधि मौजूदा बाजार रुझानों पर अपने विचार साझा करेंगे।