फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Anurag thakur target samajwadi party on unnao girl murder case

अनुराग ठाकुर बोले- उन्नाव हत्याकांड ने उजागर कर दिया सपा का असली चेहरा

Sat, 12 Feb 2022 11:57 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sat, 12 Feb 2022 11:57 AM IST
सार

अनुराग ठाकुर ने उन्नाव हत्याकांड को लेकर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड ने सपा का असली चेहरा लोगों के सामने ला दिया है। इस अपराध में शामिल दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
Anurag thakur target samajwadi party on unnao girl murder case
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने उन्नाव हत्याकांड की निंदा करते हुए समाजवादी पार्टी पर हमला किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की एक बेटी की हत्या में समाजवादी पार्टी के नेता का नाम भी सामने आ रहा है। इस मामले ने जनता के सामने सपा का असली चेहरा ला दिया है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि मामले में शामिल अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। 

विज्ञापन


अनुराग ठाकुर ने कहा, 'यह एक दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। इसमें सपा नेता की संलिप्तता समाजवादी पार्टी का असली चेहरा दिखाती है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। प्रदेश में भाजपा की सरकार है, जो न्याय करती है।'
विज्ञापन


'पांच वर्षों में गुंडाराज मुक्त करने में भाजपा सरकार सफल'
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि योगी सरकार ने पिछले पांच वर्षों में सुनिश्चित किया है कि प्रदेश में महिलाओं, बेटियों, बहुओं सभी को सुरक्षा मिले। साथ ही व्यापारियों को लूट-छिनैती की समस्या से मुक्ति मिले। यही कारण है कि पिछले पांच वर्षों में यूपी को गुंडाराज-माफियाराज से मुक्त करने का भाजपा सरकार ने सफल प्रयास किया है और पार्टी मजबूती के साथ इसे आगे बढ़ाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें, उन्नाव में एक 22 वर्षीय युवती का शव मिला है। युवती दो महीने से अधिक समय से लापता थी। युवती के परिजनों ने हत्या का आरोप समाजवादी पार्टी के पूर्व राज्यमंत्री फतेहबहादुर सिंह के बेटे पर लगाया है। इस मामले में पुलिसकर्मियों द्वारा लापरवाही बरते जाने की भी जांच की जा रही है।


अखिलेश यादव ने मामले की जांच में देरी के लिए पुलिस-प्रशासन को घेरा
उधर, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने उन्नाव मामले में जांच में कथित रूप से देरी के लिए पुलिस और प्रशासन को घेरा है। अखिलेश यादव ने कहा, 'जिस व्यक्ति को वे (भाजपा) सपा से संबंधित बता रहे हैं, उसकी मृत्यु 4 साल पहले हो चुकी है। पुलिस को जवाब देना चाहिए कि उन्होंने मामले पर कार्रवाई करने में दो महीने का समय क्यों लगाया। हम पीड़ित परिवार के साथ हैं और उनकी मांगों को पूरा किया जाना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed