Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ansh Chaturvedi from Gautam Buddha Nagar has secured a spot in the National Athletics Championship.

Noida News: गौतमबुद्ध नगर के अंश चतुर्वेदी ने राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बनाई जगह

Wed, 18 Nov 2026 08:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 08:30 PM IST
विज्ञापन
Ansh Chaturvedi from Gautam Buddha Nagar has secured a spot in the National Athletics Championship.
एथलीट अंश चतुर्वेदी। स्रोत कोच
फोटो --
विज्ञापन


- हैदराबाद में दिसंबर में होने वाली राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 400 मीटर दौड़ में दिखाएंगे दम
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के युवा एथलीट अंश चतुर्वेदी ने अपनी प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में स्थान पक्का किया है। उन्होंने राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर आगामी राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है। दिसंबर में हैदराबाद में प्रस्तावित इस प्रतियोगिता में अंश 400 मीटर दौड़ में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।



अंश ग्रेटर नोएडा के सेक्टर जीटा-1 में रहते हैं। वह सेक्टर ओमीक्रॉन-3 स्थित द एथलेटिक्स फ्यूचर अकादमी में नियमित अभ्यास करते हैं। कोच सोनू भाटी और मुन्नी नागर उन्हें प्रशिक्षण दे रहे हैं। उनके राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन पर परिवार और अकादमी में खुशी का माहौल है। कोच सोनू भाटी ने बताया कि लखनऊ में राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप आयोजित हुई थी। यह प्रतियोगिता दो से पांच तारीख तक गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में हुई। अंश ने इसमें 400 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीता था। इसी शानदार प्रदर्शन के आधार पर उनका राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।
विज्ञापन




प्रदर्शन का सफर

अंश ने राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने से पहले जिला और मंडलीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन किया। उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन के चलते ही उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जगह बनाई। वहां उन्होंने पदक जीतकर राष्ट्रीय चैंपियनशिप का टिकट हासिल किया। अब वह हैदराबाद में होने वाली प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




राष्ट्रीय स्तर पर पदक का लक्ष्य

एथलीट अंश चतुर्वेदी ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयनित होना उनके लिए गर्व की बात है। उनका पूरा ध्यान अब हैदराबाद में होने वाली प्रतियोगिता पर केंद्रित है। वह प्रशिक्षण के दौरान अपनी तकनीक, गति और फिटनेस बेहतर करने पर मेहनत कर रहे हैं। कोच के मार्गदर्शन में उनकी तैयारी जारी है। राष्ट्रीय स्तर पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पदक जीतना ही उनका लक्ष्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed