फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Angry relatives blocked the death of married woman in suspicious circumstances

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत से नाराज परिजनों ने लगाया जाम

Fri, 14 Jan 2022 10:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Angry relatives blocked the death of married woman in suspicious circumstances
सड़क पर जाम लगाते परजिन। अमर उजाला
नोएडा। सरफाबाद गांव में बृहस्पतिवार को विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत से परिजनों ने शुक्रवार शाम को सेक्टर-62 में फोर्टिस अस्पताल के सामने मुख्य सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया। इससे करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा और वाहन चालकों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं, पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर नाराज परिजनों को लौटाकर यातायात व्यवस्था को बहाल कराया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, नवादा गांव निवासी सरिता उर्फ निशु यादव की सरफाबाद स्थित ससुराल में मौत हो गई थी। इसके बाद सरिता के परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य ससुरालियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। इसी बात से नाराज परिजन शव लेकर सेक्टर-62 मेट्रो स्टेशन के पास पहुंच गए और सड़क पर शव रखकर नारेबाजी करने लगे। इससे सेक्टर-71 की तरफ से आने वाले रास्ते पर जाम लग गया। वहीं, मौके पर एसीपी रजनीश वर्मा समेत अन्य अधिकारी पहुंचे और लोगों को समझाना शुरू किया, लेकिन परिजन पहले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। बाद में आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया गया।
विज्ञापन

नोएडा-गाजियाबाद आवागमन करने वाले रहे परेशान
नोएडा से गाजियाबाद आवागमन वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और फोर्टिस से लेकर सेक्टर-59 मेट्रो स्टेशन समेत अन्य स्थानों पर जाम लग गया। इस दौरान कुछ देर के लिए वाहनों को डायवर्ट भी किया गया। सेक्टर-71 और सेक्टर-60 की तरफ से गाजियाबाद की तरफ जाने वाले वाहनों को मोड़ना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed