फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Anganwadi workers warned of a sit-in protest on September 1

Noida News: आंगनबाड़ी कर्मियों ने 1 सितंबर को धरने की दी चेतावनी

Tue, 26 Aug 2025 08:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 08:03 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers warned of a sit-in protest on September 1
ग्रेटर नोएडा। आठ माह से पल्स पोलियो अभियान के तहत कार्य करने का मानदेय नहीं मिलने से नाराज आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने धरने की चेतावनी दी है। उन्होंने मांगों का एक पत्र जिलाधिकारी को भेजा है। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ गौतमबुद्धनगर के जिला प्रभारी एच एस निर्मष ने पत्र में कहा कि पल्स पोलियो अभियान 8 दिसंबर 2024 से आयोजित हुआ था। जो एक सप्ताह तक चला था। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और अन्य स्वयं सेवकों ने काम किया था। सभी दस्तावेज और जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के आठ माह बाद भी मानदेय का भुगतान नहीं किया है। अल्प मानदेय होने के बाद भी सोसाइटियों, सेक्टरों और गांवों में दूर-दूर जाकर कार्य किया था। मानदेय दिलाने के लिए कई बार लिखित और मौखिक शिकायतें की गई है। कोई कार्रवाई नहीं हुई है। 30 अगस्त तक अगर मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो 1 सितंबर को कलेक्ट्रेट पर दोपहर 1 बजे से धरना दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed