फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Anaya wants to win a medal at the national level.

Noida News: (उभरते खिलाड़ी) राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना चाहती हैं अनाया

Wed, 05 Aug 2026 07:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
Anaya wants to win a medal at the national level.
फोटो
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-107 की रहने वाली 11 वर्षीय अनाया मिश्रा स्केटबोर्डिंग में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी पहचान बना रही हैं। सेक्टर- 128 स्थित हेरिटेज एक्सपीरियंशियल लर्निंग स्कूल की कक्षा 6वीं की छात्रा अनाया पिछले दो सालों से स्केटबोर्डिंग कर रही हैं। सेक्टर-21 ए स्थित नोएडा स्टेडियम की पारुल स्केटिंग अकादमी में कोच पारुल वर्मा के मार्गदर्शन में अनाया रोज दो घंटे अभ्यास करती हैं। अनाया ने हाल ही में चंडीगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय रैंकिंग स्केटबोर्डिंग चैंपियनशिप 2026 में कांस्य पदक हासिल किया है। इसके अलावा अनाया ने 11वीं उत्तर प्रदेश स्टेट स्केटबोर्डिंग चैंपियनशिप, 2026 में कांस्य पदक हासिल किया था। पिता वेंकटेश मिश्रा बताते हैं कि अनाया स्केटबोर्डिंग करते समय काफी ज्यादा खुश होती है। मां पूजा पाटिल मिश्रा अनाया को स्टेडियम लेकर जाती हैं ताकि बेटी के अभ्यास में किसी भी तरह की दिक्कत ना हो। कोच पारुल ने बताया कि अनाया अनुशासित खिलाड़ी हैं और लगातार अभ्यास करते हुए अपनी तकनीक को और बेहतर कर रही हैं। अनाया का सपना राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत कर प्रदेश और नोएडा का नाम रोशन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed